News Info

Go back
Oats को रातभर दूध में भिगोकर खाएं, वजन घटाने से लेकर दिल के लिए भी है फायदेमंद

27 March, 2023, 10:21 AM

Oats को रातभर दूध में भिगोकर खाएं, वजन घटाने से लेकर दिल के लिए भी है फायदेमंद

Oats को रातभर दूध में भिगोकर खाएं, वजन घटाने से लेकर दिल के लिए भी है फायदेमंद
https://ndtv.in/health/oats-benefits-oats-ke-fayde-overnight-soaked-oats-benefits-oats-soaked-in-milk-overnight-benefits-3890330
सुबह का नाश्ता हो या फिर रात का लाइट खाना अपनी पसंद से लोग इनका सेवन करते हैं. कुछ लोग ओट्स को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसको सब्जियों के साथ मिलाकर बनाते हैं. क्या आपको रात में उसे पानी में भिगोकर खाने के फायदे जानते हैं?
Oats Benefits: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर को ऊर्जावान रखने के साथ ही वजन को कम करने में भी मदद करते हैं. इसलिए अमूमन लोग इसका सेवन करते हैं. सुबह का नाश्ता हो या फिर रात का लाइट खाना अपनी पसंद से लोग इनका सेवन करते हैं. कुछ लोग ओट्स को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसको सब्जियों के साथ मिलाकर बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ओट्स को रातभर भिगोकर सुबह खाएं तो यह आपकी कई स्वास्थय समस्याओं को कम सकता है. तो चलिए जानते हैं रात भर दूध में भिगोए हुए ओट्स का सेवन करना आपके लिए कितना फायदेमंद है. 
स्ट्रांग इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों से बचाकर रखती है. इसलिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है. रात भर दूध में भिगोकर ओट्स खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है. 

ओट्स फाइबर से भरपूर होता है इसलिए यह कब्ज की दिक्कत में भी मदद कर सकता है. रातभर दूध को ओट्स में भिगोकर खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है.

ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल के लिए भी फायदेमंद होता है.

ब्लड शुगर के पेशेंट्स के लिए भी ओट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है. 

ओट्स का सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी.








Source:

https://ndtv.in/health/oats-benefits-oats-ke-fayde-overnight-soaked-oats-benefits-oats-soaked-in-milk-overnight-benefits-3890330
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help