News Info

Go back
संतरा खाने के फायदे – किस प्रकार रखता है ये फल आपकी सेहत का ख्याल?

20 February, 2023, 06:43 AM

संतरा खाने के फायदे – किस प्रकार रखता है ये फल आपकी सेहत का ख्याल?

संतरा खाने के फायदे – किस प्रकार रखता है ये फल आपकी सेहत का ख्याल?
https://www.healthkart.com/connect/benefits-of-eating-orange-in-hindi/
पता है आपको, संतरे को सुपर फ़ूड भी कहते हैं। खट्टे-मीठे ज़ायके और रस से भरपूर संतरा, शायद ही कोई हो जिसको ये ना पसंद हो। संतरा एक मशहूर फल है। इसको दुनिया भर में खाया जाता है। आप इसे छीलकर खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी पी सकते हैं। वैसे संतरे के जूस का इस्तेमाल कई तरह के ड्रिंक्स में भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का इस्तेमाल खाने या पीने के अलावा आयुर्विज्ञान के क्षेत्र में भी एक ज़माने से किया जाता रहा है। संतरे के इन्हीं भरपूर फायदों के कारण इसे सुपरफूड कहा गया है। ख़ास कर सर्दियों में संतरा खाने के फायदे बहुत होते हैं। 

दरअसल संतरे में अनेकों गुण हैं। संतरा सर्दी-जुकाम से भी बचाता है और आपकी स्किन की देखभाल भी करता है। ये आपकी त्‍वचा को खूबसूरत बनाता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर होता है। यही वजह है कि संतरा खाने से एम्‍युनिटी बढ़ती है और ये आपका वज़न भी काबू में रखता है। 

संतरे के रस की तुलना में एक पूरा संतरा अधिक नुट्रिशयस और हेल्दी होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है। फाइबर कॉन्स्टिपेशन को रोकने में बहुत उपयोगी होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो भी जूस पीने से कई गुना अच्छा संतरे का फल खाना होता है। अगर आपको जूस पीना अच्छा लगता है तो कोशिश यही करें कि ताजा निचोड़ा हुआ संतरे का जूस ही पियें। पैकेज्ड ड्रिंकस में प्रिजर्वेटिव होते हैं। 

संतरा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं। अगर आप रोज़ संतरे का सेवन करते हैं तो फिर आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। ज़रा सोचिये, अगर एक ही फल से इतने सारे विटामिन्स और अन्य पदार्थ आपके शरीर में पहुँच जाएँ तो फिर किसी दवा की आपको शायद ही कभी ज़रूरत पड़े। इसलिए हो सके तो संतरे का सेवन आप भी अवश्य कीजिये, ये बहुत सी बीमारियों से आपको दूर रख सकता है। 

यह भी संतरा खाने के फायदे में आपके पेट का स्वास्थ भी आता है। संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह आपकी आंतों और पेट को बेहतर बनाये रखते हैं। इससे आँतों के सिंड्रोम को भी रोका जा सकता है। इसके अतिरिक्त संतरे में अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर कॉन्स्टिपेशन का इलाज करने में भी सहायता करता है।

संतरा कैरोटीनॉयड का एक संपन्न स्रोत है। इनमें मौजूद विटामिन ए आँखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। उम्र से संबंधित मस्कुलर डिजनरेशन को रोकने में भी विटामिन ए पॉजिटिव भूमिका निभाता है। यह आँखों को प्रकाश अब्ज़ॉर्ब करने में भी मदद करता है।

ये तो आप भी जानते होंगे कि संतरा वास्तव में अम्लीय होता है। उनमें बहुत सारे अल्कलाइन मिनरल्स ऐसे होते हैं जो डाइजेशन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। संतरे का यह गुण नींबू की तरह होता है जो वाक़ई सबसे ज़्यादा अल्कलाइन फूड्स में से एक है।  

संतरे के फायदे में मुख्य ये है कि संतरे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। संतरा शुगर पेशेंट्स के लिए हानिकारक नहीं माना जाता। हालाँकि संतरे में मामूली सी शुगर मौजूद होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा संतरे खाना शुगर के मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होगा। वैसे आपको इस बारे में आपका डॉक्टर ही सही सलाह दे सकता है। 

संतरा का फायदा ये भी है कि इसके खाने से आपकी इम्युनिटी मज़बूत होती है। नियमित रूप से संतरे का सेवन करने वाले लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या भी कम सताती है। आपका इम्यून सिस्टम अगर मज़बूत होता है तो वह कई इन्फेक्शन्स को रोकने में सहायक होता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।  










Source:

https://www.healthkart.com/connect/benefits-of-eating-orange-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help