News Info

Go back
खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान – Muskmelon Seeds Benefits and Side Effects in Hindi

16 February, 2023, 06:20 AM

खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान – Muskmelon Seeds Benefits and Side Effects in Hindi

खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान – Muskmelon Seeds Benefits and Side Effects in Hindi
https://www.stylecraze.com/hindi/kharbuje-ke-beej-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi/
कई फल ऐसे होते हैं, जिनके गूदे के साथ-साथ उनके बीजों का भी उपयोग लाभकारी माना जाता है। इन फलों में खरबूजा भी शामिल है। जी हां, खरबूजे के बीज का सेवन किया जा सकता है और कई अध्ययनों में खरबूजे के बीज शारीरिक समस्याओं में लाभकारी माने गए हैं। ऐसे में खरबूजे के बीज के स्वास्थ्य लाभ से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टाइलक्रेज का यह लेख पढ़ सकते हैं। इस लेख में खरबूजे के बीज खाने के फायदे और खरबूजे के बीज के नुकसान दोनों विषयों पर जानकारी दी गई है। इसके अलावा, विषय से जुड़ी अन्य जानकारी को भी यहां शामिल किया गया है।
खरबूजे के बीज के फायदे – Benefits of Muskmelon Seeds in Hindi
खरबूजे का बीज निम्नलिखित समस्याओं पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि यह किसी भी बीमारी का सटीक इलाज नहीं है। इसका सेवन शारीरिक समस्या से बचाव और उसके प्रभाव को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। अब पढ़ें आगे :

खरबूजे के बीज के फायदे रक्तचाप को संतुलित रखने में देखे जा सकते हैं। इस संबंध में प्रकाशित एक वैज्ञानिक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है। रिसर्च में दिया है कि सोडियम और पोटेशियम रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। वहीं, इस शोध के अनुसार खरबूजे के बीज में इन दोनों पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है (1)।

मधुमेह की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए खरबूजे के बीज लाभकारी साबित हो सकते हैं। एक रिसर्च की मानें, तो खरबूजे के बीज का उपयोग मधुमेह की दवाइयों में किया जा सकता है (2)। एक दूसरे अध्ययन में दिया है कि खरबूजे के बीज में मौजूद हेक्सेन एक्सट्रैक्ट टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। दरअसल, हेक्सेन एक्सट्रैक्ट ‘अल्फा-ग्लूकोसिडेस इनहिबिटर’ का काम कर सकता है, जिससे शुगर के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है (3)। बता दें कि अल्फा-ग्लूकोसिडेस इनहिबिटर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम कर भोजन के बाद ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है (4)।

खरबूजा बीज हड्डियों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स हड्डियों की संरचना में मददगार होते हैं। साथ ही कॉपर, मैंगनीज और जिंक को हड्डियों के मेटाबोलिज्म (हड्डी के विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया) के लिए आवश्यक माना जाता है। वहीं, खरबूजे के बीज में ये सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, इसे हड्डियों के लिए लाभकारी माना जा सकता है (1)।

अगर कोई बढ़ते वजन से परेशान है, तो उनके लिए खरबूजे का बीज फायदेमंद हो सकता है। विषय से जुड़े एक शोध की मानें, तो खरबूजे के बीज में फाइबर पाया जाता है (1)। वहीं, एक दूसरे शोध के अनुसार, फाइबर वजन को कम करने का काम कर सकता है (5)। इसके सेवन के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम भी करना जरूरी है, जिससे कि बेहतर परिणाम मिल सकें। हालांकि, सीधे तौर पर खरबूजे के बीज वजन कम करने में कितने सहायक होंगे, इसे लेकर अभी और सटीक शोध की आवश्यकता है।

आंखों को स्वस्थ रखने में खरबूजे के बीज सहायक हो सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, खरबूजे के बीज से बने तेल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन ई एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है (8)।

कब्ज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मल सख्त हो जाता है और इस वजह से मल त्याग में परेशानी होती है (12)। इसके लिए खरबूजे का बीज लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसके बीज में फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाकर कब्ज की समस्या में आराम दिला सकता है (13)।








Source:

https://www.stylecraze.com/hindi/kharbuje-ke-beej-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help