News Info

Go back
छोटी सी इलायची का पानी सेहत को देता है कमाल के फायदे, जानिए इसे बनाने और पीने का सही तरीका

15 February, 2023, 11:01 AM

छोटी सी इलायची का पानी सेहत को देता है कमाल के फायदे, जानिए इसे बनाने और पीने का सही तरीका

छोटी सी इलायची का पानी सेहत को देता है कमाल के फायदे, जानिए इसे बनाने और पीने का सही तरीका
https://ndtv.in/lifestyle/cardamom-water-health-benefits-and-how-to-prepare-it-ilaichi-ke-pani-ke-fayde-
Cardamom Water Health Benefits: सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है इलायची का पानी. जल्दी से जान लीजिए इसे बनाने का तरीका. 
Cardamom Benefits: इलायची को आपने चाय में डालकर खूब पिया होगा, मन मारकर शायद बिरयानी में भी खाया होगा और हलवे-खीर की तो जान है ही इलायची. लेकिन, क्या कभी आपने इलायची का पानी (Cardamom Water) पिया है. इलायची का पानी (Ilaichi ka pani) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ना सिर्फ यह मुंह से आ रही बदबू को दूर करता है बल्कि ब्लड शुगर (Blood Sugar) और कॉलेस्ट्रोल जैसी दिक्कतों में भी सहायक है. आइए जानें, सेहत पर इसके फायदे और इस इलायची के पानी को बनाने का तरीका. 

इलायची ऐसा मसाला है जो स्वाद में हल्का मीठा लगता है और मुंह में जाते ही ताजगी का एहसास देता है. इसे मीठे और चटपटे हर तरह के पकवानों में डाला जाता है. वहीं, इसमें मौजूद औषधीय गुणों के चलते इसे आयुर्वेदिक नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पौटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन (Protein) और विटामिन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को कई रोगों से मुक्ति देती है. 

इलायची का पानी पीने से शरीर से सभी तरह के विषाक्त (Toxins) बाहर निकल जाते हैं. शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए इलायची का पानी अच्छा साबित होता है. 

शरीर के साथ-साथ स्किन को भी इलायची का पानी (Cardamom Water) बेहतर बनाता है. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है जिसका असर त्वचा पर भी दिखता है. 

 इलायची के पानी को डायबिटीज (Diabetes) के मरीज भी पी सकते हैं. यह पानी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. 

पाचन में होने वाली गड़बड़ी और कब्ज जैसी समस्याओं में भी इलायची का पानी पिया जा सकता है. इस पानी से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है. 
इलायची का पानी बनाने के लिए 5 इलायची लेकर उसे अच्छे से छील लें और तकरीबन एक लीटर पानी में रातभर भिगो कर रखें. अब अगले दिन इस पानी को पिएं. 

Source:

https://ndtv.in/lifestyle/cardamom-water-health-benefits-and-how-to-prepare-it-ilaichi-ke-pani-ke-fayde-
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help