News Info

Go back
सुबह दूध में भिगोए काजू खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें कितने काजू खाना है सही

11 February, 2023, 12:06 PM

सुबह दूध में भिगोए काजू खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें कितने काजू खाना है सही

सुबह दूध में भिगोए काजू खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां, जानें कितने काजू खाना है सही
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-health-benefits-of-eating-cashew-soaked-in-milk-in-hindi-952485/benefits-of-cashew-nuts-soaked-in-milk-952505/
काजू का सेवन करने का एक हेल्दी तरीका है इन्हें दूध में भिगोकर खाना। इस लेख में पढ़ें दूध में भिगोए गए काजू खाने के सभी फायदे।
Benefits of Cashew soaked in milk:हेल्दी फूड्स के बारे में बात की जाए तो नट्स और ड्राई फ्रूट्स का नाम सभी लेते हैं। बादाम, अखरोट, किशमिश और पिस्ता का सेवन इनमें मौजूद पोषक तत्वों का फायदा पाने के लिए किया जाता है। हमारे देश में काजू का सेवन बहुत अधिक किया जाता है। इसका कारण है इसका स्वाद और दूसरा कारण यह है कि हमारे देश में काजू की पैदावार काफी बड़े पैमाने पर होती है। काजू को स्नैकिंग के लिए एक अच्छा पर्याय बताया जाता है वहीं, नमकीन, पोहे, खीर और परांठे बनाने के लिए काजू का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई प्रकार की सब्जियों की ग्रेवी काजू से तैयार की जाती हैं। लेकिन, काजू का सेवन करने का एक और तरीका है इन्हें दूध में भिगोकर खाना। इस लेख में पढ़ें दूध में भिगोए गए काजू खाने के सभी फायदे। (Health benefits of eating Cashew soaked in milk in Hindi.)

यह एक ऐसा नट है जो विटामिन के और डाइटरी फाइबर के अलावा प्रोटीन और मैग्नेशियम, फॉस्फोरस और मैगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें थायमिन और विटामिन बी6 (vitamin B6 ) की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है। यही वजह है कि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स द्वारा रोजाना काजू खाने की सलाह दी जाती है
एक मुट्ठी काजू के बीज एक गिलास दूध में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इसे अगले दिन सुबह खाएं। इस नुस्खे की मदद से बाउल को काम करने में मदद होती है और इससे कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। बता दें कि,कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की समस्या इन दिनों काफी कॉमन हो गयी है। लोगों की मौजूदा भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कब्ज की समस्या अक्सर ही लोगों को होती रहती है। ऐसे में दूध में काजू भिगोकर खाने से यह समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है
जाना काजू को दूध में भिगोकर खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। जैसा कि दूध कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। वहीं, काजू में पाए जाने वाले विटामिन के और मैगनीज जैसे तत्वों के साथ कैल्शियम आपकी हड्डियों का पोषण करता है और उसे मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। खेलने -कूदने वाले लोग, बढ़ती उम्र के बच्चे और बुजुर्गों के लिए इस तरह से काजू का सेवन करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। (healthy foods for strong bones) 
काजू और दूध का रोजाना सेवन करने से आपके इम्यून सिस्टम को फायदा हो सकता है। जैसा कि दूध में भिगोए गए काजूओं में विटामिंस और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इन पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का काम करता है। इससे आप कम बीमार पड़ते हैं और मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स से भी सुरक्षा मिलती है। (Immuniyu boosting home remedies)



Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-health-benefits-of-eating-cashew-soaked-in-milk-in-hindi-952485/benefits-of-cashew-nuts-soaked-in-milk-952505/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help