News Info
Go back
3 February, 2023, 06:30 AM
सर्दियों में बेर खाने के हैं कई गजब के फायदे, ब्लड प्रेशर से लेकर कब्ज की परेशानियों को कर सकता है दूर
सर्दियों में बेर खाने के हैं कई गजब के फायदे, ब्लड प्रेशर से लेकर कब्ज की परेशानियों को कर सकता है दूर
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/jujube-fruit-health-benefits-durings-winter-season-in-hindi-948519/jujube-fruit-benefits-948526/
Jujube Fruit in Winter : सर्दियों में बेर खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह सर्दियों में खांसी-जुकाम से लेकर ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में बेर खाने से क्या फायदे होते हैं?.
Jujube Fruit in Winter : खट्टे मीठे बेर का स्वाद लगभग हर किसी को काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन कई लोग सर्दियों में इसका सेवन करने से बचते हैं। इसका कारण कई लोगों को लगता है कि अगर सर्दी में बेर खा लें तो इससे सर्दी-खांसी जैसी परेशानी बढ़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, बेर खाने से आपकी परेशानियां बढ़ती नहीं है बल्कि यह आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में बेर खाने के क्या फायदे हैं?
अनिद्रा की शिकायत करे कम (Jujube Fruit For Good Sleep)
बेर का सेवन करने से आप अपनी अनिद्रा की शिकायत को भी कम कर सकते हैं। दरअसल, बेर में सैपोनिंस और पॉलिसैकेराइड्स जैसे फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो आपकी नींद न आने की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आप रातभर करवटें बदलते हैं तो बेर को अपने आहार में जरूर शामिल क
सर्दियों में स्ट्रेस की परेशानी कई लोगों को होती है। ऐसे में बेर आपके लिए हेल्दी हो सकता है। सर्दियों में बेर का सेवन करने से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं जो आपके स्ट्रेस और एंग्जायटी लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
मोटापा होता है कम (Jujube Fruit For Weight Loss)
कुछ रिसर्च के मुताबिक, बेर खाने से शरीर का मोटापा कंट्रोल हो सकता है। अगर आप बेर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होता है, जो आपके भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करके रख सकता है। वहीं, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके बढ़ते मोटापे के कंट्रोल कर सकता है।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके गैस्ट्रो इंटेसटाइनल से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो बेर का सेवन जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
बेर का सेवन करने से आप ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह हार्ट डिजीज के खतरों को भी कम कर सकता है। दरअसल, बेर में पोटैशियम भरपूर रूप से होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। अगर आप ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करना चाहते हैं तो बेर का सेवन करें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से हो सकता
बेर का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। दरअसल, इसमें फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी हड्डियों की मजबूती को बनाए रख सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत हों तो बेर का सेवन जरूर करें।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/jujube-fruit-health-benefits-durings-winter-season-in-hindi-948519/jujube-fruit-benefits-948526/




