News Info

Go back
World Coconut Day 2022: पेट की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर मुंह की, नारियल दिलाएगा इन सभी से राहत

28 January, 2023, 09:52 AM

World Coconut Day 2022: पेट की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर मुंह की, नारियल दिलाएगा इन सभी से राहत

World Coconut Day 2022: पेट की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर मुंह की, नारियल दिलाएगा इन सभी से राहत
https://www.jagran.com/lifestyle/health-world-coconut-day-2022-amazing-health-benefits-of-coconut-23035296.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Coconut Day 2022: हर साल 2 सितंबर का दिन विश्व नारियल दिवस ( World Coconut Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नारियल के फायदों के बारे में बताना है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल सुपरफूड से कम है। पेट की समस्या से जूझ रहे हैं या मुंह की, नारियल के सेवन से कर सकते हैं इन सभी को दूर। आइए जानते हैं इसके ऐसे ही फायदों के बारे में...

नारियल में फिनॉलिक तत्व होते हैं, जो सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने का काम करते हैं। नारियल में गैलिक, कैफिक, सैलिसिलिक, पी-कोम्यूरिक एसिड मौजूद होते हैं। नारियल आर्टरीज़ में प्लाक बनने से भी रोकता है। 

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-मायक्रोबायल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर नारियल के सेवन से आप मुंह से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं। मुंह में छालों की समस्या से अकसर रहते हैं परेशान, तो नारियल खाने से काफी हद तक इस समस्या से राहत मिलती है। ये मुंह के अंदर पनपने वाले बैक्टिरिया को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा सांस की बदबू दूर करने के लिए भी नारियल खाएं। 

नारियल का सेवन इम्युनिटी को भी चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मददगार है। नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व संक्रामक रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करते हैं और उसे बढ़ाने का काम करते हैं। 

नारियल में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है जो पाचन के लिए सबसे जरूरी होता है। भोजन में फाइबर की मात्रा से कब्ज़ की समस्या नहीं होती। पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन और मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। 

नारियल कच्चा खाएं या फिर इसका पानी पिएं, दोनों ही चीज़ें गर्भवस्था में बेहद फायदेमंद हैं। जच्चे के साथ ये बच्चे की सेहत के लिए भी अच्छा फूड है। 







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-world-coconut-day-2022-amazing-health-benefits-of-coconut-23035296.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help