News Info

Go back
Health Tips: पीरियड्स की डेट बिना दवा खाए बढ़ानी है आगे तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

27 January, 2023, 05:36 AM

Health Tips: पीरियड्स की डेट बिना दवा खाए बढ़ानी है आगे तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

Health Tips: पीरियड्स की डेट बिना दवा खाए बढ़ानी है आगे तो अपनाएं ये देसी नुस्खे
https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/today-health-tips-how-to-delay-periods-date-naturally-without-pills-read-more-in-hindi
Health Tips To Delay Periods Without Pills: मासिक धर्म एक ऐसी कुदरती प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन और शरीर के लिए अहम है। हर महीने महिलाओं को मासिक धर्म आते हैं। मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी होती हैं, जैसे मूड स्विंग होना, क्रैम्स और इरिटेशन होना। मासिक धर्म जरूरी है लेकिन हर महीने होने वाली यह शारीरिक प्रक्रिया उस समय समस्या बन जाती है, जब महिला को किसी खास कार्यक्रम में शामिल होना होता है। भारत में आज भी कई घरों में मासिक धर्म के दौरान पूजा में शामिल नहीं हुआ जाता। ऐसे में गलत समय पर पीरियड्स होने पर महिलाओं को दिक्कत हो सकती है। हालांकि महिलाएं इस परेशानी से बचने के लिए पीरियड्स को कुछ दिन टाल सकती हैं। पीरियड्स को कुछ दिन टालने के लिए महिलाएं दवाओं का उपयोग करती हैं। लेकिन मासिक धर्म को टालने वाली दवाएं कई बार बुरा प्रभाव छोड़ देते हैं। इनके सेवन से हार्मोन असंतुलन का जोखिम बढ़ता है। अगर बिना किसी दवा या साइड इफेक्ट्स के पीरियड्स को कुछ दिन टालना है तो कुछ आसान देसी नुस्खे अपना सकती हैं।
अक्सर पीरियड्स के दौरान किशोरियों को लाल मिर्च, तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज की नसीहत दी जाती है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स को कुछ दिन के लिए टालना है तो मिर्च, काली मिर्च, लहसुन जैसी चीजों का सेवन न करें। मसालेदार खाना खून के संचार को बढ़ाता है, जिससे पीरियड्स की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञ के मुताबिक, मसालेदार खाना शरीर को गर्म करता है और रक्त प्रवाह को तेज करता है। इसलिए इसका सेवन पीरियड्स होने से पहले कम कर दें ताकि मासिक धर्म को कुछ दिन टाला जा सके।
खट्टे फल विटामिन सी की कमी को पूरा करते हैं। पीरियड्स को टालने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकती हैं। नींबू रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने या रोकने में मदद करता है। मासिक धर्म संबंधित जटिलताओं को भी नींबू कम कर सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में दो या तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। पीरियड्स कुछ दिन देरी से हो सकते हैं।
मासिक धर्म में देरी के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को एक प्रभावी देसी उपाय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गिलास पानी में तीन चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर एक सप्ताह तक दिन में तीन बार पीने से ब्लड फ्लो कम होता है और मासिक धर्म एक हफ्ते तक लेट हो सकता है।
अजवाइन के पत्ते में कई पोषक तत्व और विटामिन बी 12, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। मासिक धर्म को कुछ दिन तक टालने के लिए अजवाइन के पत्ते को पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद रोजाना दो बार पीएं। यह शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद करता है और पीरियड्स में देरी कर सकता है।


Source:

https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/today-health-tips-how-to-delay-periods-date-naturally-without-pills-read-more-in-hindi
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help