News Info

Go back
Red Eyes Infection: क्या आपकी हमेशा लाल रहती है आंखें? रसोई की इस चीज को आजमाने से मिलेगा एकदम आराम

20 January, 2023, 08:21 AM

Red Eyes Infection: क्या आपकी हमेशा लाल रहती है आंखें? रसोई की इस चीज को आजमाने से मिलेगा एकदम आराम

Red Eyes Infection: क्या आपकी हमेशा लाल रहती है आंखें? रसोई की इस चीज को आजमाने से मिलेगा एकदम आराम
https://www.abplive.com/lifestyle/health/red-eyes-infection-do-you-always-have-red-eyes-you-will-get-complete-relief-by-trying-this-kitchen-item-2298718
Red Eyes Infection: दिनभर कम्प्यूटर का काम करते हुए या फिर बाहर की धूल-मिट्टी के कारण कई बार आंखें लाल हो जाती हैं. जिस वजह से आंखों में जलन और इंफेक्शन की शिकायत हो जाती है. कुछ लोगों की हमेशा ही आंखें लाल रहती हैं. लोकिन आंखों की समस्या को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि हमारी आंखें काफी नाजुक होती है और सुबह से लेकर रात तक ये काम करती रहती हैं. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते हमेशा आंखों का ख्याल रखा जाए. कई बार सुबह उठने के बाद भी आंखें जरूरत से लाल नजर आने लगती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर काफी लंबे समय से आपकी आंखें लाल हो रही हैं तो इसे कंजक्टीवाइटिस इंफेक्शन कहते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस समस्या से आप घर पर ही कैसे निजात पा सकते हैं. आपकी रसोई में ही मौजूद कुछ चीजों से आंखों के लालपन से छुटकारा पा सकते हैं. 
आंखों की रेडनेस को कम करने के लिए एलोवेरा जैल का उपयोग करने से काफी आराम मिलेगा. बस एक बाउल में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें एलोवेरा जैल मिला लें. इसके बाद दो रूई के टुकड़ें लें और पानी में डुबोकर फ्रिज में रख दें. अब एक घंटे बाद इन रूई के टुकड़ों को आंखों के ऊपर कम से कम बीस मिनट तक लगाएं. इसको लगाने के बाद आखों की रेडनेस कम हो जाएगी. आंखों की समस्या के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर होता है. इसके अलावा हर किसी की रसोई में दूध हमेशा रहता है, आंखों की रेडनेस को खत्म करने के लिए एक कटोरी में हल्का गर्म दूध और शहद मिला लें. इसमें रूई का टुकड़ा डालकर आंखों पर रख लें. रूई को कम से कम आधे घंटे तक आंखों पर लगाने से आपको काफी आराम महसूस होगा. 

अगर आपकी आंखें लाल हो रही है या फिर सूज रही है तो ग्रीन टी के बैग्स काफी फायदेमंद रहते है. बस आपको इन टी बैग्स को थोड़ी देर फ्रीज में रखकर यूज कर लेना है. दिन में दो बार कम से कम बीस मिनट तक टी बैग्स को आंखों पर लगाने से काफी रिलैक्स मिलता है. इसके अलावा अरंडी का तेल भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आंखों में रेडनेस हो रही है या फिर जलन हो रही है तो कैस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल डालने पर फायदा मिलता है. ध्यान रखें कि इस तेल को आंखों में सिर्फ एक या दो बूंद ही डालें. ज्यादा तेल डालने से नुकसान हो सकता है. आंखों की दिक्कत को जितना जल्दी हो सके ठीक कर लें, ज्यादा दिन तक आंखों की समस्या घातक रूप ले सकती है.



Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/red-eyes-infection-do-you-always-have-red-eyes-you-will-get-complete-relief-by-trying-this-kitchen-item-2298718
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help