News Info

Go back
Saffron Benefits: केसर के 16 फायदे इसे बनाते हैं सेहत के लिए बेमिसाल और रामबाण

18 January, 2023, 10:26 AM

Saffron Benefits: केसर के 16 फायदे इसे बनाते हैं सेहत के लिए बेमिसाल और रामबाण

Saffron Benefits: केसर के 16 फायदे इसे बनाते हैं सेहत के लिए बेमिसाल और रामबाण
https://www.idiva.com/hindi/nutrition/health/benefits-of-saffron-in-hindi/18003429
केसर दिखने में छोटे-छोटे लाल धागे जैसा होता है। इसे हर जगह अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे हिंदी में केसर, तमिल में कुनकुमापू और अरबी भाषा और बंगाली भाषा में ज़ाफरान।

केसर दुनिया के महंगे मसालों में से एक है, इसी वजह से इसे 'रेड गोल्‍ड' (लाल सोना) के नाम से भी जाना जाता है। केसर का रंग और खुशबू इसे सबसे अलग बनाती है। केसर का सबसे बड़ा उत्पादक देश ईरान है, जो विश्व में केसर के कुल उत्पादन का 90 फीसदी उत्‍पादित करता है। भारत की बात करें तो जम्‍मू-कश्‍मीर सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। दुनिया में केसर के उत्पादन में भारत का तीसरा स्थान है।

आपने केसर को दूध या दूध से बने पकवानों में देखा होगा, मगर केसर में औषधीय गुण के भी बहुत होते हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल औषधीय प्रयोग के लिए भी किया जाता है। आइये जानते हैं केसर के कुछ फायदे :-

1. इम्यून सिस्टम सही करता है - Corrects The Immune System
केसर में मौजूद कैरोटीनॉयड इम्यून सिस्टम में सुधार कर सकता है। केसर के उपयोग से सफेद रक्त कोशिका की गिनती (white blood cell count) बढ़ जाती है और अन्य रक्त कोशिकाओं का भी स्तर प्रभावित नहीं होता। इसका मतलब है कि यह इम्युनिटी बढ़ा सकता है। जिससे शरीर छोटी मोटी बीमारियों से लड़ने के साथ साथ बड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए भी तैयार होता है।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी - Beneficial For Eyesight
केसर के फायदे में आंखों की रोशनी में सुधार होना भी शामिल है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे आंखों में रक्त का प्रवाह को बेहतर होता है, जो बढ़ती उम्र से जुड़े नेत्र रोग पर प्रभावी असर दिखाता है। साथ ही साथ केसर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रेटिना को आराम पहुंचाने का काम करता है।

3. कैंसर से लड़ने में मदद - Helps To Fight Cancer
केसर में कैंसर के लड़ने की ताकत होती है, जिसमें ब्रेस्ट, स्किन, प्रोस्टेट, लंग, लीवर आदि हर तरह के कैंसर आते हैं। केसर में मौजूद ये गुण उसमें मौजूद क्रोसिन नामक केमिकल के कारण आते हैं। क्रोसिन शरीर में मौजूद कैंसर सेल्स को खत्म करता है और नई सेल्स को बनने से भी रोकता है।

4. अल्ज़ाइमर से निपटने में सहायक - Helpful in dealing with Alzheimer's
अल्जाइमर यानी भूलने की बीमारी में केसर का सेवन करना चाहिए। केसर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखता है इसलिए अल्जाइमर से पीड़ित इंसान को इससे लड़ने में केसर बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। केसर के नियमित सेवन से इस बीमारी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

5.वजन कम करने में सहायक - Weight Loss Aid
आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो केसर का सेवन ज़रूर करें। केसर भूख कम करके कैलोरी की मात्रा कम करता है। साथ ही साथ केसर कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम करता है जिससे हृदय संबंधित बीमारी, मोटापा और डायबिटीज़ का ख़तरा कम हो जाता है।

केसर के उपयोग से अनिद्रा से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है। बेहतर नींद आने से मानसिक स्थिति बेहतर होती है। अनिद्रा आगे चलकर डिप्रेशन का रूप ले लेता है, केसर क्लिनिकल डिप्रेशन से लड़ने में भी सहायक होता है।

7. मासिक धर्म की दिक्कतों से राहत - Relief from menstrual problems
केसर में मौजूद गुण मासिक धर्म यानि पीरियड्स के समय होनी वाली दिक़्क़तों को कम करने में मदद करता है। पीरियड्स के समय केसर का दूध या चाय पीने से दर्द, थकावट, सूजन, चिड़चिड़ापन और ऐंठन जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं और शरीर को आराम मिलता है।

अभी मौसम बदल रहा है और आप अगर अस्थमा से पीड़ित हैं तो आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। केसर मिला दूध पीने से अस्थमा में बहुत राहत मिलती है।

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना बहुत आम बात होती है ऐसे में अगर आपको भी सर्दी-जुकाम हो गया है तो केसर का दूध या फिर चाय बहुत फ़ायदेमंद होगी।

आजकल जोड़ों में दर्द होना बहुत आम हो गया है, इसमें इंसान का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। केसर के सेवन से जोड़ों के दर्द में कमी के साथ साथ हर तरह के हड्डी संबंधी रोग में सहायता मिलती है।

गर्भावस्था के दौरान केसर का उचित मात्रा में सेवन किया जाए तो कई फायदे हो सकते हैं जिनमें मूड-स्विंग कम होना, ऐंठन से राहत, आयरन की मात्रा में बढ़ोतरी, मॉर्निंग सिकनेस से राहत और बेहतर नींद लाने में मदद शामिल हैं।

त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए केसर बहुत सहायक है। इसमें विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से त्वचा को बचाकर रखने का काम करता है। जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहती है। 

किसी भी तरह की चोट हो या किसी कारण से त्वचा जल गयी हो तो केसर का लेप उस जगह लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

शाम को काम करके थक जाओ तो सिर-दर्द होने लगता है, इससे निपटने में केसर का उपयोग किया जा सकता है। सिर-दर्द चाहे हल्का हो या बहुत ज़्यादा तेज़, चंदन के साथ केसर को मिलाकर लेप बनाकर सिर पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है।

बालों का झड़ना आजकल एकदम आम बात हो गयी है। हो सकता है कि आप भी अपने बालों के झड़ने से परेशान हों। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो केसर का इस्तेमाल करें, क्योंकि केसर में विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं इसलिए यह बालों की झड़ने की समस्या आसानी से दूर कर देता है।

केसर का सेवन पेट संबंधी बीमारियों, जैसे बदहज़मी, पेट दर्द, एसिडिटी, गैस इत्यादि में बहुत फायदा करता है। साथ ही साथ केसर पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी मदद करता है।




















Source:

https://www.idiva.com/hindi/nutrition/health/benefits-of-saffron-in-hindi/18003429
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help