News Info
Go back
13 January, 2023, 10:36 AM
Mosambi Juice Benefits: मौसमी का जूस पीने के हैं कई फायदे, इन समस्याओं को दूर करने में है सहायक
Mosambi Juice Benefits: मौसमी का जूस पीने के हैं कई फायदे, इन समस्याओं को दूर करने में है सहायक
https://www.jagran.com/lifestyle/health-7-health-benefits-of-drinking-mosambi-juice-23293060.html
Mosambi Juice Benefits मौसमी का जूस स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। आइए जानते हैं मौसमी का जूस सेहत के लिए कैसे गुणकारी है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mosambi Juice Benefits: मौसमी खट्टा फल है। लोग इस फल का जूस पीना बहुत पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मौसमी का जूस पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं, मौसमी जूस के फायदे।
मौसमी में मौजूद गुण पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप मौसमी के जूस का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
मौसमी में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो मौसमी के जूस का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, वजन कम करने के लिए मौसमी के जूस में शहद मिलाकर पी सकते हैं।
मौसमी के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप आंखों से संबंधित परेशानियों से बच सकते हैं।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपनी डाइट में मौसमी का जूस शामिल कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है।
मौसमी के जूस में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है।
मौसमी के जूस में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है।
मौसमी में मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा के सूजन और दर्द को कम करने में सहायक है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-7-health-benefits-of-drinking-mosambi-juice-23293060.html




