News Info
Go back
12 January, 2023, 06:23 AM
Kids Diet: बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खिलाएं ये 5 फ्रूट्स
Kids Diet: बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खिलाएं ये 5 फ्रूट्स
https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-best-fruits-for-dehydration-in-children-23286367.html
Kids Diet सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा बच्चों को परेशानी होती है। इस मौसम में बच्चे पानी कम पीते हैं जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। डाइट में कुछ फलों को शामिल कर पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kids Diet: बच्चों के विकास के लिए उनकी डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वैसे भी बच्चे खाने-पीने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए बच्चों को खिलाना मुश्किल टाश्क बन जाता है। सर्दियों के मौसम में बच्चे पानी भी बहुत कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में कुछ फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। ये फ्रूट्स शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। तो, चलिए बताते हैं, इन फ्रूट्स के बारे में...
संतरे में कई गुण पाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए बहुत जरूरी हैं। नियमित रूप से बच्चों की डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है। इसमें आयरन, प्रोटीन, और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बच्चों के विकास के लिए काफी जरूरी हैं।
अनार सेहत का खजाना है। बच्चों की डाइट में आप अनार शामिल कर सकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। चाहें तो आप बच्चे की डाइट में अनार का जूस शामिल कर सकते हैं।
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे बच्चों की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है।
कीवी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
बच्चों को अंगूर का टेस्ट पसंद होता है। आप इसे बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-best-fruits-for-dehydration-in-children-23286367.html




