News Info
Go back
12 January, 2023, 06:06 AM
Cranberry Benefits: वजन घटाने से लेकर दांतों को मजबूत बनाने तक, जानिए छोटे-से करौंदे के बड़े फायदे
Cranberry Benefits: वजन घटाने से लेकर दांतों को मजबूत बनाने तक, जानिए छोटे-से करौंदे के बड़े फायदे
https://www.jagran.com/lifestyle/health-cranberry-benefits-karonda-khane-ke-fayde-23291301.html
Cranberry Benefits छोटे-से करौंदे के कई बड़े फायदे हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना है। सेहत के लिए करौंदे का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं करौंदे के फायदे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cranberry Benefits: करौंदे का टेस्ट खट्टा होता है, इसका आचार तो आपने जरूर चखा होगा। करौंदे का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, जैम, जूस आदि बनाने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। यह प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, करौंदे के फायदे।
करौंदा दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। यह दांतों में पायरिया के संक्रमण को दूर करने में सहायक है।
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए करौंदे का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है।
करौंदा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और अन्य बीमारी से बच सकते हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेली डाइट में करौंदे का जूस शामिल कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।
करौंदे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
करौंदा में मौजूद विटामीन-सी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो डाइट में करौंदे का जूस शामिल कर सकते हैं।
यह पेट संबंधी समस्या जैसे- कब्ज, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मददगार है। करौंदे के सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-cranberry-benefits-karonda-khane-ke-fayde-23291301.html




