News Info
Go back
27 December, 2022, 05:57 AM
खिचड़ी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
खिचड़ी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-eating-khichdi-in-hindi?article-trending
हर मौसम में खाई जाने वाली खिचड़ी (Khichdi) स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि खिचड़ी पोषक तत्वों का खजाना होती है। खिचड़ी को बनाने में चावल, घी, सब्जियां, मसाले व अलग-अलग दाल का इस्तेमाल किया जाता है और ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। खिचड़ी आसानी से पच जाती है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही खिचड़ी में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं खिचड़ी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
खिचड़ी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि खिचड़ी आसानी से पच जाती है, साथ ही इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
खिचड़ी को बनाने में दाल का इस्तेमाल किया जाता है और दाल प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो यह मांसपेशियों (Muscles) और हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां खिचड़ी का सेवन करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है।
खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, खिचड़ी में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
कई खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद एसिडिटी (Acidity) और ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या हो जाती है, लेकिन अगर आप खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
Source:
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-eating-khichdi-in-hindi?article-trending




