News Info

Go back
Clove For Health: सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मददगार है लौंग, ये हैं अन्य फायदे

23 November, 2022, 06:46 AM

Clove For Health: सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मददगार है लौंग, ये हैं अन्य फायदे

Clove For Health: सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मददगार है लौंग, ये हैं अन्य फायदे
https://ndtv.in/food-lifestyle/clove-health-benefits-clove-is-get-rid-of-cold-and-cough-here-are-other-benefits-
Clove Health Benefits: सर्दियों के मौसम में लौंग का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लौंग को आप मसाले के रूप में, लौंग पानी के रूप में, लौंग की चाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Clove Health Benefits In Hindi: सर्दियों के मौसम में लौंग का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लौंग को आप मसाले के रूप में, लौंग पानी के रूप में, लौंग की चाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. भारतीय मसाले से लेकर आयुर्वेदिक औषधी तक में लौंग (Clove Health Benefits) का इस्तेमाल किया जाता है. ठंड के मौसम में लौंग के इस्तेमाल से सर्दी-खांसी जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है. असल में लौंग में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और एनाल्जेसिक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लौंग को मुंह की बदबू और दांतों के दर्द को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं लौंग से मिलने वाले फायदे.

1. सर्दी-खांसीः

ठंड के दिनों में सर्दी-खांसी होना एक आम समस्या है. लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होने से ये सर्दी और खांसी को कम कर सकता है. लौंग एक्सपेक्टोरेंट की तरह काम करता है, जो पूरे बलगम को मुंह से निकालकर ऊपरी श्वसन तंत्र को साफ करने में मदद कर सकता है. 

2. दांत दर्दः

लौंग को दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लौंग में एनाल्जेसिक गुण मौजूद होने से ये दांत के दर्द से राहत दिला सकता है. दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

3. मोटापाः

अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो लौंग के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. लौंग में एंटी-ओबेसिटी प्रभाव होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है. 

Source:

https://ndtv.in/food-lifestyle/clove-health-benefits-clove-is-get-rid-of-cold-and-cough-here-are-other-benefits-2694132#:~:text=%E0%A4%A0%E0%A4%82%E0%A4%A1%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help