News Info
Go back
22 November, 2022, 07:40 AM
बेसन के पांच फायदेमंद होममेड फेस पैक, हर तरह की त्वचा के लिए हैं फायदेमंद
बेसन के पांच फायदेमंद होममेड फेस पैक, हर तरह की त्वचा के लिए हैं फायदेमंद
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-5-homemade-besan-face-packs-for-all-skin-types-4907575.htmlHomemade Besan Face Packs-खूबसूरत त्वचा की चाहत आज हर किसी को है. आपकी स्किन चाहे ड्राई हो या आइली, आपको बेसन के रूप में एक बेहतरीन चीज किचन में ही मिल सकती है जो आपकी त्वचा को हमेशा तरोताजा रखने में मदद कर सकती है. बेसन को चमकती दमकती त्वचा के लिए रामबाण कहा जाता है. बेजान चेहरे में जान फूंकने में माहिर बेसन को बेहतरीन एक्सफोलिएटर कहा जाता है जो डेड स्किन को साफ करके चेहरे को साफ करता है. इसके इस्तेमाल से टैनिंग से छुटकारा मिलता है और लगातार इस्तेमामल से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं. चलिए आपको बेसन के पांच फेस पैक के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बिना ब्यूटी पार्लर जाए घर पर ही चमकती दमकती त्वचा को पा सकते हैं और अपनी एंटी एजिंग की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं.
बेसन हल्दी फेस पैक
जैसा कि सभी जानते हैं कि हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होने के कारण एक आयुर्वेदिक दवा का भी काम करती है, इसलिए हल्दी के साथ बेसन को मिलाकर फेस पैक लगाने से चेहरे की कई समस्याओ से छुटकारा पाया जा सकता है
कैसे बनाएं
बारीक पिसे हुए बेसन में एक चुटकी घर की पिसी हुई हल्दी मिलाएं.
अब इसमें अच्छे ब्रांड का गुलाबजल डाले और पेस्ट बना लें.
चेहरे को अच्छी तरह साफ करके ये पेस्ट चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें.
लगभग 20 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
बेसन मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें एंटी इन्फेलेमेंटरी गुण होते हैं और यह नेचुरल तरीके से त्वचा की मृत कोशिकाओ का सफाया करती है. बेसन के साथ मिलकर ये और ज्यादा फायदेमंद हो जाती है.
शहद के बारे में मशहूर है कि ये खाने औऱ लगाने, दोनों ही काम में खूब प्रयोग में लाया जाता है क्योंकि जितना ये शरीर के लिए लाभकारी है, उतना ही त्वचा के लिए भी. शहद में मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा को नम बनाए रखते हैं. शहद से त्वचा का पीएच बैलेंस भी अच्छा रहता है और मुंहासे जैसी समस्याएं पास नहीं फटकती.
एलोवेरा तो आपको लगभग हर घर में ही मिलेगा. कई लोग सीधा इसकी पत्तियां तोड़कर उसका गूदा भी चेहरे पर लगा लेते हैं. ये त्वचा के लिए बेहतरीन एंटी ऑक्सिडेंट है. इसके साथ बेसन को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलेंगे. एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण त्वचा को चमकदार और जवां बनाएंगे साथ ही बेसन त्वचा को अच्छे से एक्सफोलिएट करके उसे नया लुक देगा
भारत में अधिकतर लोग दही और दूध से चेहरा साफ करते हैं क्योंकि दही को आयुवेर्दिक औषधि भी माना जाता है. दरअसल दही में पाया जाने वाला लैक्टोबैसिलस नामक तत्व त्वचा से झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है. ऐसे में दही के साथ बेसन को मिलाकर इसका फेस पैक लगाने से त्वचा जवां, सुंदर और दाग धब्बों से दूर रहेगी और एंटी एजिंग भी दूर होगी.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-5-homemade-besan-face-packs-for-all-skin-types-4907575.html




