News Info

Go back
दूध में बादाम डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं बादाम वाला दूध

20 November, 2022, 09:35 AM

दूध में बादाम डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं बादाम वाला दूध

दूध में बादाम डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं बादाम वाला दूधhttps://www.onlymyhealth.com/almond-and-milk-benefits-in-hindi-1645412209
 बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए, तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं बादाम और दूध पीने के फायदे (Badam aur Dudh Peene ke Fayde)। बादाम और दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी बढ़ती है। वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए बादाम और दूध का कॉम्बिनेशन टॉनिक की तरह काम कर सकता है। ऐसे में आपको बादाम और दूध को अपनी रेगुलर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। चलिए

बादाम में पोषक तत्व (Almond Nutrition)

बादाम खाने के फायदे (Almond Benefits): बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी हमेशा बादाम खाने की सलाह देते हैं। बादाम प्रोटीन,  विटामिन ई, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही बादाम में कैल्शियम, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन और नियासिन भी अच्छी मात्रा में होता है।

दूध में पोषक तत्व (Milk Nutritional Value)
दूध पीने के फायदे (Milk Benefits): दूध हर किसी को जरूर पीना चाहिए, यह शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति करता है। दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही दूध में कुछ मात्रा में मैग्नीशियम और कोबालामिन भी होता है।

बादाम और दूध पीने के फायदे: Badam aur Doodh Peene ke Fayde: Almond and Milk Benefits
बादाम और दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह कॉम्बिनेशन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम और दूध महिलाओं, पुरुषों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही वजन बढ़ाने में भी कारगर होता है।

1. स्किन और बालों के लिए बादाम और दूध (Almond Milk Benefits for Skin and Hair)
बादाम और दूध स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। लगभग 95 ग्राम बादाम में 24.9 मिलीग्राम विटामिन ई होता है।

2. कैल्शिमय से भरपूर बादाम और दूध (Almond Milk for Calcium)
आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही है। अधिकतर महिलाएं इससे परेशान रहती हैं। ऐसे में बादाम और दूध का सेवन लाभकारी हो सकता है। बादाम और दूध में पर्याप्त कैल्शियम होता है, इससे हड्डियों मजबूत बनती हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए बादाम और दूध
बादाम और दूध दोनों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। साथ ही बादाम और दूध में प्रोटीन भी पाया जाता है।

5. वजन बढ़ाने के लिए बादाम और दूध (Almond and Milk for Weight Gain)
बादाम और दूध का सेवन साथ में करने से आप अपना वजन भी बढ़ा (Weight Gain Diet) सकते हैं। जो लोग अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, उन्हें अपनी डाइट में बादाम और दूध जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम और दूध का शेक (Almond and Milk Shake) पीने से आप अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। 

कैसे करें बादाम और दूध का सेवन (how to consume almond and milk)
बादाम और दूध का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को एक गिलास गर्म दूध में 3-4 बादाम मैश कर लें। रात को सोते समय इस दूध को पीना फायदेमंद होता है।
रात को 4-5 बादाम भिगोकर रख दें। सुबह इनके छिलके निकालकर दूध के साथ ग्राइंड करके पी सकते हैं। आप नाश्ते में बादाम और दूध ले सकते हैं। 
आप चाहें तो बादाम और दूध का शेक (Almond and Milk Shake) बनाकर भी पी सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है।











Source:

https://www.onlymyhealth.com/almond-and-milk-benefits-in-hindi-1645412209
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help