News Info
Go back
31 July, 2022, 11:25 PM
इलायची आपके किचन की शान है, लेकिन क्या आप इसके बारे में यह सब जानते हैं?
इलायची आपके किचन की शान है, लेकिन क्या आप इसके बारे में यह सब जानते हैं?
https://www.india.com/hindi-news/health/everything-about-cardamom-elaichi-ke-baare-me-jane-sabkuch-5511690/
जिसमें गुण होते हैं, उसकी खुशबू चारों ओर फैलती है. यह बात इलायची को लेकर सर्वथा सच भी है. इलायची किसी भी किचन की शान होती है. लेकिन इसे सिर्फ किचन तक ही समेटना गुणों की खान इलायची के साथ नाइंसाफी होगी. इस लेख में जानते हैं इलायची के बारे में सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है.
इलायची खाने की किसी भी डिश को शाही खुशबू देती है. जब भी हम खाने को सुगंधित बनाना चाहते हैं तो उसमें इलायची (Cardamom) का इस्तेमाल करते हैं. आमतौर पर इलायची मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है और आजकल आपने इलायची के दानों के कई विज्ञापन भी देखे होंगे, जिन्हें माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इलायची की पैदावार मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में ही होती है. हमारे देश में यह पौधा कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल आदि में होता है और यहीं पर इलायची की सबसे ज्यादा खेती होती है.
इलायची खाने के फायदे
मुंह की दुर्गंध दूर करने और भोजन को खूबसूदार बनाने के अलावा यह एक औषधि है. आयुर्वेद में इलायची का काफी इस्तेमाल किया जाता है. इलायची सर्दी-खांसी में काफी मददगार होती है. इसके अलावा एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन यानी पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी इलायची बड़ी कारगर साबित होती है. यह मितली और उल्टी व मूत्र से जुड़ी समस्याओं आदि के इलाज में एक कारगर उपाय है. दांतों में कीड़ा लगने पर इलायची कैविटी से छुटकारा दिला सकती है
कैंसर से लड़ने में कारगर है इलायची
इलायची में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंह और त्वचा के कैंसर से लड़ने में कारगर होते हैं. अगर आप बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं तो अपनी डाइट में इलायची को शामिल करें और फिर देखें कैसे इसके पोषक तत्व आपको तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं.
कितने प्रकार की होती है इलायची
इलायची मुख्य रूप से दो (छोटी और बड़ी) प्रकार की होती है. आमतौर पर बड़ी इलायची को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, छोटी इलायची भी मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है, लेकिन यह खाने को खूशबूदार बनाने में ज्यादा इस्तेमाल होती है. छोटी इलायची का इस्तेमाल मिठाइयों को सुगंधित बनाने और मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए किया जाता है. बड़ी इलायची जहां भूरे रंग की होती है वहीं छोटी इलायची हरे रंग की होती है. दोनों के रंग और आकार के साथ ही स्वाद में भी बड़ा अंतर होता है.
इलायची की तासीर
इलायची का सुगंधित स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसकी तासीर के बारे में कम ही लोग जानते हैं. बता दें कि इलायची की तासीन ठंडी होती है. यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में इसका पानी पीना लाभदायक होता है. इलायची को पीसकर इसे पानी में डाल लें और फिर इस पानी को उबाल लें. अब इस पानी को छानकर फ्रिज में रख सकते हैं. अब जब भी आपको प्यास लगे अपने साधारण एक गिलास पानी में 2 चम्मच यह पानी डालकर पिएं. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें चीनी और नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/everything-about-cardamom-elaichi-ke-baare-me-jane-sabkuch-5511690/




