News Info
Go back
31 July, 2022, 05:54 AM
आंवला गिलोय जूस के फायदे : आंवले के जूस में गिलोय के साथ मिलाएं ये एक चीज, बढ़ते वजन से मिलेगी राहत
आंवला गिलोय जूस के फायदे : आंवले के जूस में गिलोय के साथ मिलाएं ये एक चीज, बढ़ते वजन से मिलेगी राहत
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/amla-giloy-juice-benefits-in-hindi-know-can-we-take-giloy-amla-and-aloe-vera-juice-together-5543602/
एलोवेरा, गिलोय और आंवले का जूस सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है. ऐसे में जानते हैं कि एलोवेरा, गिलोय और आंवले के जूस से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे...
स्वस्थ रहने के लिए हम न जानें अपनी डाइट में कौन-कौन सी चीजों को जोड़ते हैं. आज हम आपको ऐसी तीन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे बना जूस सेहत की कई समस्याओं से दूर कर सकता है. हम बात कर रहे हैं एलोवेरा गिलोय और आंवला जूस की. इन तीनों से बना जूस सेहत के लिए बेहद उपयोगी है. ऐसे में ये पता होना चाहिए कि यह जूस कौन-सी समस्याओं से दूर रख सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंवला, गिलोय और एलोवेरा का जूस सेहत के लिए कितना उपयोगी है
एलोवेरा, गिलोय और आंवला जूस के फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत करने में एलोवेरा, गिलोय और आंवला का जूस आपके बेहद काम आ सकता है. बता दें कि यह न केवल गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है बल्कि अपच और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है.
वेट लॉस के लिए भी एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस बेहद उपयोगी है. बता दें कि यह जूस न केवल वजन घटा सकता है बल्कि शरीर में कैलोरी और फैट को बर्न करता है.
इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है. बता दें कि यह न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में उपयोगी है बल्कि इसका सेवन यदि गुनगुने पानी के साथ किया जाए तो सर्दी जुकाम को भी दूर किया जा सकता है.
बॉडी को डिटॉक्स करने में एलोवेरा, गिलोय और आंवले का जूस आपके बेहद काम आ सकता है. इससे न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है बल्कि यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
आंवला, गिलोय और एलोवेरा के जूस के सेवन से त्वचा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. यह ना केवल त्वचा पर निखार लाता है बल्कि त्वचा पर ग्लो बनाए रखने में भी यह जूस बेहद उपयोगी है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/amla-giloy-juice-benefits-in-hindi-know-can-we-take-giloy-amla-and-aloe-vera-juice-together-5543602/




