News Info
Go back
31 July, 2022, 05:17 AM
क्या आप भी रात को सोने से पहले फ्रिज में रखते हैं गूंथा हुआ आटा? ऐसा करना हो सकता है बेहद खतरनाक
क्या आप भी रात को सोने से पहले फ्रिज में रखते हैं गूंथा हुआ आटा? ऐसा करना हो सकता है बेहद खतरनाक
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/healthy-lifestyle-tips-in-hindi-know-is-it-ok-to-put-dough-or-atta-in-fridge-5510137/
अक्सर अपने लोगों को देखा होगा कि वे रात को सोने से पहले गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रखकर सोते हैं. बता दें कि ऐसा करना न केवल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है बल्कि हिंदू धर्म में भी इसको बेहद ही गलत मानते हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यदि रात को सोने से पहले बचा हुआ आटा फ्रिज में रखा जाए तो घर में नकारात्मक जा सकती है. वहीं अगर सेहत की नजर से देखा जाए तो फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाने से सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती हैं. आज का हमरा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रात को सोने से पहले बचे हुए आटे को फ्रिज में क्यों न रखें. पढ़ते हैं
सेहत पर पड़ेगा गलत प्रभाव
रात के बचे आटे की को रोटिया खाने से व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में रसायनिक रिएक्शन होने लगते हैं, जिसके कारण व्यक्ति के आंतो का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है. आटे में मायकोटॉक्सिन बढ़ने से एसिडिटी, अपच और पेट दर्द की परेशानी आदि समस्या हो जाती है.
बता दें कि रात के बचे आटे की रोटिया यदि अगले दिन खाई जाए तो इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आटे में बैक्टीरिया लगने शुरू हो जाते हैं, जिससे ये समस्या हो सकती है.
बांसी आटे का खाना खाने से पोषण तत्वों की कमी भी हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को थकान, कमजोरी आदि का सामना भी करा पड़ सकता है.
हिन्दू धर्म के अनुसार भी गूंथे हुए आटे को फ्रिज को नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से ये पिंड का रुप धारण कर लेता है, जिससे भूत-पिशाच घर में का रास्ता देख लेते हैं और नकारात्मक ऊर्जा घर में आना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में कहा जाता है कि यदि गूंथा हुआ आटा यदि बच भी गया है तो इस फ्रिज में रखने से पहले तीन उंगुलियों के निशान बना दें. ऐसा करने से वे पिंड का रूप नहीं लेता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/healthy-lifestyle-tips-in-hindi-know-is-it-ok-to-put-dough-or-atta-in-fridge-5510137/




