News Info
Go back
30 July, 2022, 05:54 AM
अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे
अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे
https://www.onlymyhealth.com/benefits-eating-egg-everyday-in-40s-in-hindi-1643272251
egg benefits in hindi: अंडा खाने के फायदे? अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। डॉक्टर भी रोजाना एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है, यह मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। वैसे तो अंडा सभी आयु वर्ग के लोगों को खाना चाहिए, लेकिन बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन (anda khane ke fayde in hindi) जरूर करना चाहिए। जी हां, 40 साल के बाद रोज एक अंडा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, मांसपेशियां मजबूत होंगी और हृदय भी स्वस्थ रहेगा। अंडा बुढ़ापे में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
अंडे में पोषक तत्व (egg nutrition)
अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।
1. हड्डियां मजबूत बनेंगी
बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में रोज एक अंडा खाना लाभकारी हो सकता है। अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अंडा बोन हेल्थ के लिए जरूरी है।
2. जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा
40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। रोज एक अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा, आप बीमारियों से दूर रहेंगे।
4. आंखों के लिए लाभकारी
अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। साथ ही अंडे में लुटेइन जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है।
5. एनीमिया में लाभकारी
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं।
Source:
https://www.onlymyhealth.com/benefits-eating-egg-everyday-in-40s-in-hindi-1643272251




