News Info

Go back
Health Care: हीमोग्लोबिन लेवल में आ सकता है सुधार, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

30 July, 2022, 05:44 AM

Health Care: हीमोग्लोबिन लेवल में आ सकता है सुधार, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

Health Care: हीमोग्लोबिन लेवल में आ सकता है सुधार, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/lifestyle-photos/hemoglobin-level-add-these-healthy-foods-in-diet-to-improve-blood-level-in-body-in-hindi-au272-1355712.html

हीमोग्लोबिन हमारी बॉडी में ऑक्सीजन को ले जाने का काम करता है और अगर शरीर में इसकी कमी है, तो ऐसे में कई दिक्कतें हो सकती हैं. वैसे आप इन फूड्स के जरिए इसके लेवल में सुधार ला सकते हैं.

चौलाई का साग: औषधीय गुणों से भरपूर चौलाई में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, और प्रोटीन जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं. हफ्ते में एक बार इसका सेवन जरूर करें.

खजूर: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए पुराने समय से खजूर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये आयरन का बेस्ट सोर्स होता है और इसी कारण इससे हीमोग्लोबिन के लेवल में सुधार लाया जा सकता है.

किशमिश: जिन लोगों का हीमोग्लोबिन लेवल डाउन हो, उन्हें डॉक्टर भी किशमिश का सेवन करने की सलाह देते हैं. ये रेड ब्लड रेल्स को बनने में मदद करती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आप चाहे तो रोजाना रात में भिगोई हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं. किशमिश का पानी पीना न भूलें.

तिल के बीज: आयुर्वेद में तिल के बीजों का विशेष महत्व बताया गया है. आयरन से भरपूर इन बीजों में कॉपर जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. ये पोषक तत्व हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में अहम रोल निभाते हैं.

Source:

https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/lifestyle-photos/hemoglobin-level-add-these-healthy-foods-in-diet-to-improve-blood-level-in-body-in-hindi-au272-1355712.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help