News Info
Go back
29 July, 2022, 04:57 AM
सिर्फ खून बढ़ाने के नहीं रूप निखारने के काम भी आता है अनार
सिर्फ खून बढ़ाने के नहीं रूप निखारने के काम भी आता है अनार
https://www.aajtak.in/lifestyle/health/story/beauty-benefits-of-pomegranate-311724-2015-09-05
प्रतिदिन आप एक अनार का सेवन करेंगे, तो उससे दिल की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। अनार का जूस, अनार के दाने किसी प्रकार भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई गुना ज्यादा यह हमारे शरीर को फायदा ( Benefits Of Pomegranate ) पहुंचाता है। अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें रफेज़ भी होता है, जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर कर देता है।
पेट के लिए होता है फायदेमंद
आपको किसी भी प्रकार के पेट की समस्या रहती है तो आप अनार का उपयोग कर सकते हैं। अनार आपके लूज़ मोशन को कंट्रोल में रखता है। अनार में बहुत सारे ऐसे भी तत्त्व पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। अनार के साथ आप उनकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हे उबाल के छान कर सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। आप इसके पत्ती को चाय के रूप में भी पी सकते हैं।
कॉलेस्ट्रोल करता है कम
यदि एक अनार आप रोज खाते हो तो ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनने देता है। आप देखेंगे की हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले सिर्फ कॉलेस्ट्रोल से ही जुड़े हुए होते हैं। कॉलेस्ट्रोल के बढ़ने से दिल के आस पास फैट जमा हो जाता है। जो धीरे-धीरे ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा देता है। जिसके वजह से हार्ट को सही से खून नहीं पहुंच पाता है। और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए आप प्रतिदिन एक अनार का सेवन कर सकते हैं।
स्ट्रेस नहीं होता
यदि आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो आप बीमार हो जाएंगे। तो कोशिश करें कि अपने आहार में एक अनार जरूर शामिल करें। क्योंकि अनार खाने से आप फिट भी रहेंगे और यह आपके तनाव को बढ़ने नहीं देगा।
Source:
https://www.aajtak.in/lifestyle/health/story/beauty-benefits-of-pomegranate-311724-2015-09-05




