News Info

Go back
तमाम रोगों के लिए फायदेमंद है छोटी सी लौंग, जानें इसके फायदे

28 July, 2022, 11:14 PM

तमाम रोगों के लिए फायदेमंद है छोटी सी लौंग, जानें इसके फायदे

तमाम रोगों के लिए फायदेमंद है छोटी सी लौंग, जानें इसके फायदे
https://www.patrika.com/body-soul/cloves-are-beneficial-for-diseases-4149271/
लौंग को मिश्री के साथ पीसकर चाटने से गर्भावस्था में उल्टियां, जी घबराना और भोजन में अरुचि दूर होती है।

वैसे तो लौंग का इस्तेमाल मसाले आदि में किया जाता है। लेकिन लौंग एक बेहतरीन औषधि भी है। यह चरपरी, कड़वी और तासीर में ठंडी होती है। लौंग नेत्र रोगों, दांतों की समस्या, खांसी, अजीर्ण, गैस, भोजन में अरुचि, उल्टी और अधिक प्यास लगने की तकलीफ में उपयोगी है।

 खाने के बाद दो लौंग मुंह में रखकर चूसते रहने से पेट का तनाव कम होता है, आंतों में भोजन की पाचन गति बढ़ती है और अफरा, डकारें व गैस की समस्या दूर होती है।
इसका तेल गठिया, सिरदर्द में लाभदायक होता है। कैविटी होने पर रुई की फुरेरी बनाकर रखने से दांतदर्द में आराम मिलता है।
लौंग खाने से दांतों की बदबू, सांस की दुर्गंध और पायरिया रोग में राहत मिलती है।

खांसी, जुकाम, सिरदर्द में लौंग, तुलसी के पत्ते और अदरक वाली चाय फायदा करती है। लौंग को मुंह में रखकर चूसने से खांसी आनी बंद हो जाती है।

प्रयोग
पान में भी लौंग डाली जाती है। मुंह पर होने वाले कील-मुंहासों के लिए लौंग को साफ जगह पर पानी में घिस लें। इस लेप को लगाने से लाभ होगा।






Source:

https://www.patrika.com/body-soul/cloves-are-beneficial-for-diseases-4149271/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help