News Info

Go back
बरसात के मौसम में हो जाती है खुजली? इन घरेलू उपायों से मिनटों में पाएं राहत

28 July, 2022, 05:37 AM

बरसात के मौसम में हो जाती है खुजली? इन घरेलू उपायों से मिनटों में पाएं राहत

बरसात के मौसम में हो जाती है खुजली? इन घरेलू उपायों से मिनटों में पाएं राहत
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-news-if-your-are-suffering-from-itching-these-are-the-home-remedies-you-can-use-pra-3678581.html
If Your Are suffering From Itching These Are The Home Remedies You Can Use: मॉनसून (Monsoon) के मौसम में स्किन को लेकर कई समस्‍याएं हो जाती हैं. आमतौर पर पसीने और बरसाती पानी के संपर्क में आने से स्किन पर रैश होना और खुजली (Itching) की समस्‍या आम बात है. दरअसल जब मॉनसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और गर्मी की वजह से पसीना आता है तो स्किन पर बैक्‍टीरिया पनपते हैं और इनकी वजह से ही स्किन पर खुजली आदि होने लगती है. ऐसे में अगर आप बाजार में मिलने वाले प्रिकली हिट्स पाउडर का उपयोग करते हैं तो इससे तुरंत आराम तो मिलता है लेकिन कुछ देर बाद दुबारा से खुजली शुरू हो जाती है. दरअसल ये पाउडर स्किन के पोर्स को बंद कर देते हैं जिससे पसीना आना तो रुक जाता है लेकिन पोर्स बंद हो जाने की वजह से समस्‍या और गंभीर हो जाती है. ऐसे में इन्‍हें नेचुरल और घरेलू नुस्‍खों (Home Remedies) की मदद से बेहतर तरीके से ठीक किया जा सकता है.  तो आइए जानते हैं कि खुजली ठीक करने के लिए आप क्‍या कर सकते हैं.

1.नींबू के साथ बेकिंग सोडा का प्रयोग
अगर आपको खुजली हो रही है तो आप नहाते समय एक कटोरी में दो चम्‍मच बेकिंग सोडा और एक चम्‍मच नींबू पानी का पेस्‍ट बनाकर इसे स्किन पर अच्‍छी तरह लगाएं. इसे 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें. इसे आप रोज एक बार जरूर करें. खुजली से आराम मिलेगा.

2.चंदन का प्रयोग
स्किन के लिए चंदन का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद है. आप बाजार में मिलने वाले चंदन पाउडर को लें और खुजली वाले जगह पर लगाएं. आप इसे गुलाब जल के साथ पेस्‍ट बनाकर भी लगा सकते हैं. खुजली की समस्या शांत होगी.

3.नीम का प्रयोग

नीम में एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो स्किन की समस्‍या को ठीक करने में काफी उपयोगी है.  खुलसी से राहत पाने के लिए भी नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नीम के पत्तों को पीस लें और प्रभावित जगह पर लगाएं.

नारियल तेल का प्रयोग
नारियल के तेल में एंटी इनफ्लामेशन और एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते  हैं जो स्किन को कई तरह से हेल्‍दी रखता है. यह नैरिश करने के साथ साथ त्‍वचा पर होने वाले इनफेक्‍शन आदि को भी ठीक करने में काफी उपयोगी है. ऐसे में बरसात के मौसम में अगर आपको खुजली हो रही है तो नहाते समय आप नारियल तेल का मालिश करें और प्रभावित एरिया में नारियल तेल लगाएं







Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-news-if-your-are-suffering-from-itching-these-are-the-home-remedies-you-can-use-pra-3678581.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help