News Info
Go back
27 July, 2022, 05:31 AM
Boost Immunity: बारिश में मौसम में बीमारियों से बचना है तो खाएं सोंठ और शहद, जानिए फायदे
Boost Immunity: बारिश में मौसम में बीमारियों से बचना है तो खाएं सोंठ और शहद, जानिए फायदे
https://www.abplive.com/lifestyle/health/dry-ginger-powder-with-honey-benefits-ginger-and-honey-for-cold-boost-your-immunity-2177074
Benefits Of Ginger And Honey: आयुर्वेद में सोंठ और शहद को बहुत फायदेमंद माना गया है. बारिश में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको शहद और सोंठ का सेवन जरूर करना चाहिए. जानिए फायदे.
Dry Ginger And Honey For Cold:
मानसून आते ही वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती है. इस मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में आपको डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए. बामारियों से बचने के लिए आपको रोजाना शहद और सोंठ का सेवन करना चाहिए. शहद और सोंठ को एक साथ मिलाकर खाने से कई गंभीर समस्याएं दूर रहती हैं. आइये जानते हैं शहद और सोंठ मिलाकर खाने से क्या फायदे मिलते हैं.
शहद और सोंठ के फायदे (Honey And Sonth Benefits)
1- खांसी-जुकाम रहेगा दूर- शहद और सोंठ को मिलाकर खाने से सर्दी, जुकाम और खांसी में आराम मिलता है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो लंबे समय तक खांसी-जुकाम या सर्दी से दूर रह सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच शहद और इसमें थोड़ी सी सोंठ मिलाकर खाएं.
2- फेफड़ों के लिए फायदेमंद- शहद और सोंठ खाने से फेफड़ों को फायदा मिलता है. जो लोग स्मोकिंग करते हैं उन्हें सोंठ और शहद जरूर खाना चाहिए. ये फेफडों को मजबूत और रेस्पिरेट्री सिस्टम को ठीक करता है. अस्थमा में भी फायदेमंद है.
3- कमजोरी दूर करे- शहद और सोंठ खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है. आप किसी भी उम्र में सोंठ और शहद मिलाकर खा सकते हैं. प्रेगनेंसी में भी ये फायदेमंद है.
हड्डियों के लिए फायदेमंद- शहद और सोंठ खाने से हड्डियां मजबूत होती है. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए ये जरूरी है. सोंठ और शहद से जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है.
वजन घटाए- अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो शहद और सोंठ का सेवन जरूर करें. सुबह गर्म पानी से शहद और सोंठ मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/dry-ginger-powder-with-honey-benefits-ginger-and-honey-for-cold-boost-your-immunity-2177074




