News Info
Go back
27 July, 2022, 05:08 AM
Health Tips: इन तरीकों से करें आलू का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा
Health Tips: इन तरीकों से करें आलू का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा
https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/today-s-health-tips-know-how-to-eat-potatoes-in-a-healthy-way-for-weight-loss
आलू को लोग शुगर और वेट बढ़ने का कारण मानते हैं। ऐसे में कई लोग आलू का सेवन बंद कर देते हैं या कम कर देते हैं ताकि उनका मोटापा न बढ़े और डायबिटीज भी नियंत्रित रहे।
सेंट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ.एसके चक्रवर्ती के मुताबिक, आलू में सबसे कम फैट होता है। आलू में महज 0.1 फीसदी फैट होता है।
ऐसे में आलू के सेवन से न तो मोटापा बढ़ता है और न ही शुगर बशर्तें उसे सही तरीके से खाया जाए।
जानिए आलू के सेवन का सही तरीकाजिससे सेहत पर न पड़े बुरा असर।
आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व
लगभग हर सब्जी में आलू का इस्तेमाल होता है। आलू में पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आलू में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पाचन को ठीक रखने के लिए जरूरी स्टार्च उबले आलू में पाया जाता है। आलू के सेवन से जल्द ऊर्जा मिलती है। आलू में प्रोटीन और वसा बहुत कम मात्रा में होता है लेकिन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आलू को डाइट से बाहर करने की जरूरत नहीं
वेट लॉस करने के लिए आलू को उबालकर ठंडा करके खाएं। उबला आलू खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नियंत्रित रहती है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरीज के सेवन की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।
ठंडा उबले आलू में पाया जाने वाला स्टार्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।
-एक बार में 170 ग्रास से ज्यादा आलू न खाएं। इतने आलू से आपको सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं और मोटापा भी नहीं बढ़ता।
Source:
https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/today-s-health-tips-know-how-to-eat-potatoes-in-a-healthy-way-for-weight-loss




