News Info

Go back
Kidney stone: केले और नारियल पानी को डाइट में शामिल कर पथरी की समस्या को करें गुड बाय

27 July, 2022, 04:47 AM

Kidney stone: केले और नारियल पानी को डाइट में शामिल कर पथरी की समस्या को करें गुड बाय

Kidney stone: केले और नारियल पानी को डाइट में शामिल कर पथरी की समस्या को करें गुड बाय
https://www.indiatv.in/health/kidney-stone-from-banana-to-coconut-water-add-these-food-in-your-diet-for-kidney-stone-disease-2022-07-25-868196
Kidney stone: अगर आप भी किडनी स्टोन यानी की पथरी की बिमारी से जूझ रहे हैं तो इन चीज़ों को खाना शुरू करें
पथरी से बचने के लिए इन हेल्दी फ़ूड को खाएं
Kidney stone: अगर एक बार पथरी की बीमारी हो जाए, तो इंसान को काफी दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग फिर ऑपरेशन का सहारा लेते है। लेकिन क्या आप जानते हैं बिना ऑपरेशन के भी पथरी का इलाज किया जा सकता है। लेकिन आप इन कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पथरी की समस्या को कम कर सकते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने हमें 10 ऐसी घरेलू चीजें बताई हैं जिससे पथरी होने की संभावना कम हो सकती है।

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं:
किडनी स्टोन होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पिएं। पानी स्टोन बनाने वाले केमिकल को गलाने में मदद करता है और जितनी ज्यादा मात्रा में मूत्र बनेगा उतनी ही कम मात्रा में पथरी बनेगी। 
केला खाएं :
पथरी की समस्या से निपटने के लिए केला जरूर खाना चाहिए। केले में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पायी जाती है। ये शरीर में पत्थर बनने से रोकता है और बने हुए पत्थर को छोटे छोटे हिस्सों में तोड़ने में मदद करता है। अगर किडनी के मरीज रोज़ाना 100 से 150 ग्राम तक विटामिन बी का सेवन करें तो उन्हें किडनी की पथरी कभी नही होती.

जौ का पानी:
जौ का पानी पीने से काफी फायदा होता है। जौ के पानी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पथरी को हटाने में बेहद मददगार हैं। जिन लोगों को किडनी प्रॉब्लम हैं, उन्हें रोज सुबह इसे पानी में भिगोकर पीना चाहिए। इससे पथरी निकल जाती है। 

धनिया:
धनिया सिर्फ खाने में स्वाद का ही तड़का नहीं लगती, बल्कि पथरी में भी बेहद असरदार है। धनिये में डिटॉक्सिफिकेशन के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में बेहद असरदार है। धनिये के बीज और हरा धनिया दोनों ही किडनी और पथरी के रोगियों के लिए अमृत है।

मूली:
मूली को पानी में उबालकर पीने से पथरी निकलती है। यह गाल ब्लैडर के स्टोन में भी लाभदायक है।

नारियल पानी:
नारियल का पानी इंसुलिन को बढ़ाता है। नारियल पानी  मूत्र की मात्रा बढ़ाता है और किडनी की क्रियाविधि को ठीक करता है इसलिए यह पथरी में अतिउपयोगी है। नारियल का पानी किडनी में पथरी होने की समस्या में काफी फायदेमंद होता है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/kidney-stone-from-banana-to-coconut-water-add-these-food-in-your-diet-for-kidney-stone-disease-2022-07-25-868196
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help