News Info
Go back
14 March, 2021, 03:49 AM
Summer Foods: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये 10 चीज़ें!
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Foods: गर्मी का मौसम इस साल फरवरी के महीने में ही आ गया है, जो आमतौर पर मार्च के महीने में होली के त्योहार के बाद आता था। खैर गर्मी का मौसम तो आ गया है, तो क्या आप अपनी कॉटन ड्रेस, सनग्लासेज़ और लोशन के साथ तैयार हैं? इस चीज़ों के अलावा गर्मी के मौसम में दिल कुछ ठंडा-ठंडा खाने या पीने का करने लगता है।
साथ ही इस मौसम में चटपटा या हेवी चीज़ें खाने से पेट ख़राब होने का ढर होता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जो आपको इस गर्म मौसम में ज़रूर लेनी चाहिए, ये 10 चीज़ें आपको ठंडा रखने में मदद करेंगी।
1. तरबूज़: तरबूज़ में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह आपकी आपके शरीर के साथ त्वचा को भी हाइड्रेट रखता है।
2. नारियल पानी: नारियल पानी पोषण से भरपूर होता है। यह आपको पेट की हर बीमारी से बचाने के साथ शरीर को ठंडा भी रखता है। ऐसे मौसम में नारियल पानी ज़रूर पीना चाहिए।
3. नींबू का रस: गर्मी के मौसम में खूब नींबू पानी पीना चाहिए। एक ग्लास निंबू का पानी आपको गर्मी और थकवाट से बचाता है।
4. खीरा: खीरा आपकी त्वचा के साथ बालों को खूबसूरत बनाता है और साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
5. भुट्टे के दानें: भुट्टे में lutein and zeaxanthin होता है। जो गर्मी के मौसम में शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
6. दही: दही भी एक ऐसी चीज़ है जो गर्म मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे आप रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका रायता बनाएं या फिर लस्सी, ये किसी भी फॉर्म में शरीर को फायदा ही पहुंचाएगा।
7. हरी सब्ज़ियां: गर्मी के मौसम में लौकी, टिंडे, कद्दू, बीन्स जैसी सब्ज़ियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा और पानी की कमी भी नहीं होगी।
8. खिचड़ी: गर्मी के मौसम में हल्का और कम मसाले वाला खाना खाने की इच्छा ज़्यादा होती है। आप हफ्ते में दो-तीन बार खिचड़ी खा सकते हैं, जिससे आपका पेट हल्का रहेगा और उसे आराम भी मिलेगा।
9. सलाद: खाने के साथ सलाद ज़रूर खाएं। इसमें खीरा, गाजर ज़रूर शामिल करें।
10. छास और लस्सी: गर्मी के मौसम में छास और लस्सी ज़रूर पिएं। इसे खाने के साथ या फिर खाने से पहले पिया जा सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-must-have-10-foods-in-summers-to-avoid-dehydration-and-keep-yourself-cool-21448647.html




