News Info

Go back
Beauty Tips: कैसे निखारें चेहरे की खूबसूरती ?

6 March, 2021, 04:28 AM

Beauty Tips: कैसे निखारें चेहरे की खूबसूरती ?

नई दिल्लीः सुंदर दिखने की चाहत हर कोई रखता है, लेकिन उसके लिए क्या किया जाए उस पर ध्यान नहीं देता। बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती परेशानियों का सामना हर कोई करता है। इसलिए वक्त से पहले खान-पान पर ध्यान दें।
सही आहार केवल चमकती त्वचा ही नहीं देता, बल्कि शरीर को पौष्टिक तत्व भी प्रदान करता है। संतुलित व नियमित भोजन लें और ब्यूटीफुल स्किन पाकर अपनी खूबसूरती को स्थायी रूप दें। ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाइए ये खास टिप्स, जिनसे आप अपने चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं।
यह त्वचा की कोशिका को मजबूती प्रदान करता है और स्किन सेल्स को रिजूवनेट भी करता है। मछली में ओमेगा 3 सबसे ज्यादा पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को निखारने और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। समय का अभाव होने के कारण कुछ लोग इसे कैप्सूल के रूप में लेना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दिल, किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए मछली का तेल फायदेमंद है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होने के साथ जरूरी विटामिन से परिपूर्ण होता है।



- नारियल पानी



खूब सारा नारियल पानी पीने से शरीर से टॉक्सिफिकेशन होता है। इससे शरीर की सारी गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नए सेल्स बनते हैं। रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। पेट की सभी बीमारियों के लिए इसे रामबाण माना जाता है, जो विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम से भरपूर है।  



- आंवला



सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी है आंवला। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, मिनरलस, न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। चेहरे से नमी को दूर करता है और आपके सौंदर्य को निखारता है।



- ग्रीन टी



ग्रीन टी हर्बल चाय है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाती है। इसमें अमीनो एसिड होता है, जो तनाव, स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी को दूर करता है। इसके रेगुलर सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है। ग्रीन टी में जीरो कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में भी मददगार है।



- खीरा



खीरा चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। यह ठंडी प्रकृति का होता है साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी संतुलित रखता है। इस में लाइकोपीन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है। खूबसूरत त्वचा को पाने के लिए खीरे का गर्मियों में सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।




























Source:

https://hindi.news24online.com/health/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help