News Info
Go back
4 March, 2021, 12:10 AM
खाना खाने के तुरंत बाद ही फूलने लगता है पेट, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम
अच्छा खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कई बार यही खाना सिरदर्द बन जाता है। कई लोगों को ये समस्या होती है कि खाना खाते ही उनका पेट फूलने लगता है। जिन लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है उन्हें ये समझ नहीं आता ही क्या करें। क्योंकि कई बार थोड़ा सा खाने मात्र से ही ये समस्या शुरू हो जाती है। अगर आप भी खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी इस समस्या में आराम दिला सकते हैं। जानें क्या हैं ये घरेलू उपाय...
पेट फूलने की समस्या के कारण
खानपान ठीक नहीं होना
खाने को अच्छे से चबाकर ना खाना
तैलीय और मसाले युक्त भोजन का अधिक सेवन करना
खाने में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को अधिक सेवन करना
तनाव में रहना
शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना
पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
सिरका,इसबगोल पानी मिलाकर पिएं ये ड्रिंक
अगर खाना खाने के बाद ही आपका पेट फूलने लगता है तो आप खाना खाने से पहले अगर इस ड्रिंक को पिएंगे तो आपको इस समस्या में आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप 1 चम्मच इसबगोल, 1 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिला लें। इसे खाना खाने के आधा घंटा पहले पी लें।
अजवाइन का करें सेवन
इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद एक चौथाई चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से पेट हल्का लगेगा और आपको आराम मिलेगा।
पुदीने का पत्ता भी असरदार
खाना खाने के बाद 4-5 पुदीने के पत्ते लेकर एक चुटकी काला नमक के साथ मिलाकर चबा लें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
इलायची खाएं
पेट फूलने की समस्या में छोटी इलायची भी आपको राहत देगी। इसके लिए बस आप खाना खाने के बाद छोटी इलायची खा लें।
Source:
https://www.indiatv.in/health/home-remedies-for-stomach-bloating-problem-want-instant-relief-in-stomach-bloating-try-these-gharelu-upay-775672




