News Info

Go back
Toothache: इन वजहों से होता है दांतों में तेज दर्द, ये 8 घरेलू चीजें देंगी आराम

27 February, 2021, 12:04 AM

Toothache: इन वजहों से होता है दांतों में तेज दर्द, ये 8 घरेलू चीजें देंगी आराम

दांत में दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है. दांत के दर्द से कई बार चेहरे पर सूजन आ जाती है और सिर में भी दर्द होने लगता है. आमतौर पर दांतों में दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने, दांतों की सफाई ना रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों कमजोर होने से होता है. अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान भी दांतों में तेज दर्द होता है. दांतों में तेज दर्द होने पर ज्यादातर लोग पेन किलर या एंटीबायोटिक दवाएं लेते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचार से भी दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.  -लौंग देगा आराम- दांत दर्द में लौंग का उपयोग बहुत कारगर माना जाता है. लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दर्द से आराम मिलता है. लौंग का तेल भी दांत दर्द में फायदेमंद होता है.  कच्चा लहसुन चबाएं- लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है. दांत में दर्द होने पर कच्चा लहसुन... चबाएं. इससे  आपको आराम मिलेगा  हल्दी से मिलेगा आराम- हल्दी को एक नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है. हल्दी, नमक और सरसों के तेल का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को उस दांत पर लगाएं जिसमें दर्द हो रहा है. हल्दी का ये पेस्ट दांत दर्द में दवा का काम करता है  फायदेमंद है हींग- हींग का इस्तेमाल खाने में स्वाद और खुशबू के लिए किया जाता है लेकिन ये कई तरह के घरेलू उपचार में भी फायदेमंद है. अगर आपके दांतों में .दर्द है तो चुटकी भर हींग को नींबू के रस में मिलाकर इसे रूई से दांत पर लगाएं. इससे दर्द कम हो जाएगा. 

Source:

https://www.aajtak.in/lifestyle/health/photo/toothache-dental-pain-types-causes-home-remedies-tlif-1211282-2021-02-21-1
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help