News Info

Go back
दाँत दर्द के घरेलू उपाय - अपनाएं ये तरीका मिनटों में मिलेगी राहत ...

10 October, 2020, 03:40 AM

दाँत दर्द के घरेलू उपाय - अपनाएं ये तरीका मिनटों में मिलेगी राहत ...

1. लौंग
दाँत की समस्या को दूर करने में लौंग का उपयोग किया जाता है लौंग को दाँत में दबाकर रखने से दाँत का दर्द दूर हो जाता है। इसके अलावा लौंग के तेल से भी दाँत के दर्द को खत्म  किया जा सकता है ।


2. लहसुन
लहसुन को अच्छी तरह पीसकर इसमें काला नमक मिलाकर इस पेस्ट को दर्द वाले दाँत पर लगाएं। इससे आप दिन में दो बार सुबह शाम लगा सकते है ।

3. अमरूद की पत्तियां
अमरूद की पत्तियां भी दाँत के दर्द को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है । अमरूद की पत्ती को पानी मे डालकर उबाले । जब पानी हल्का ठंडा हो जाये तो उससे कुल्ला करें  । इससे दाँत के दर्द से राहत मिलेगा ।

4. नमक पानी
हल्के गर्म पानी मे नमक मिलाकर गरारे करने से भी दाँत के दर्द से राहत मिलती है ।

5. हींग
दाँत के दर्द वाली जगह पर एक चुटकी हींग दबा ले । हींग को दर्द वाले जगह पर लगाने से दाँत के दर्द से राहत मिलती है ।


6. प्याज
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है । प्याज के रस को दाँत पर लगाने से दाँत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है ।









Source:

https://www.healthytipshindi.com/2020/04/blog-post_12.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help