News Info

Go back
मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ाती है पेरीरिनल वसा, जानें कैसे ध्वनि तरंगों से किया जा सकता है इसका खात्मा

27 September, 2020, 10:58 PM

मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ाती है पेरीरिनल वसा, जानें कैसे ध्वनि तरंगों से किया जा सकता है इसका खात्मा

अल्ट्रासाउंट ध्वनि तरंगों की एक बीम कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप के इलाज में कारगर साबित हो सकता है। इससे हृदयरोगों का जोखिम भी कम हो सकता है। वर्तमान में इनके इलाज के लिए जीवनशैली में सुधार करने, धूम्रपान न करने, स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन करने, कसरत करने आदि की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवा दी जाती है। लेकिन, अब शोधकर्ता एक नई इलाज पद्धति की खोज कर रहे हैं। इसमें अल्ट्रासाउंड की मदद से किडनी के आसपास मौजूद वसा को हटाया जा सकता है। इस वसा को पेरीरिनल फैट कहा जाता है और यह हृदयरोगों का सबसे बड़ा कारण होते हैं। 

इंसानों पर परीक्षण-
चीन के नानजिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं जानवरों के बाद अब इंसानों पर परीक्षण कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि अल्ट्रासाउंड बीम की मदद से किडनी के आसपास जमा वसा को हटाने से इंसानों को कैसा लाभ मिलता है। एक उपकरण की मदद से उच्च तीव्रता वाले अल्ट्रासाउंड बीम को वसा वाली कोशिकाओं को लक्षित किया जा रहा है। इस कार्य को करने में कुछ मिनटों का समय लगता है। इस परीक्षण में 84 ऐसे मरीजों को शामिल किया गया है जिनमें उच्च रक्त चाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और किडनी के आसपास पेरीरिनल फैट जमा है। हर इलाज के बाद उनकी पूरी जांच की जाएगी।

पेरीरिनल वसा है खतरनाक-
पेरीरिनल वसा ऐसी वसा होती है जो लिवर और किडनी जैसे आंतरिक अंगों के आसपास जमा हो जाती है। ये वसा हार्मोन की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करती है। ज्यादा मात्रा में इस वसा के होने से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ता है। इससे मधुमेह होने का जोखिम भी बढ़ता है। ये वसा एडिपोकिंस नामक रसायन का उत्पादन करती है जो सूजन को बढ़ावा देकर रक्त वाहिकाओं को संकरी कर देता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों के पनपने का जोखिम बढ़ जाता है। शोधकर्ता डॉक्टर पुनीत रामराखा ने कहा, इस परीक्षण के सफल होने पर इन बीमारियों का एक नया इलाज सामने आ सकेगा।


Source:

https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-health-tips-perirenal-fat-increases-the-risk-of-diabetes-and-heart-disease-know-how-sound-waves-can-eliminate-it-3365970.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help