News Info

Go back
डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें, शाम तक 400 के पार ब्लड शुगर हो जाएगा कंट्रोल

18 July, 2024, 09:13 AM

डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें, शाम तक 400 के पार ब्लड शुगर हो जाएगा कंट्रोल

Breakfast For Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे दिनभर उनका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे। आज इस लेख में हम आपको डायबिटीज पेशेंट्स के लिए कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन बता रहे हैं।

डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में खाएं ये चीजें
Diabetes Diet: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानापान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि इस बीमारी में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों का अक्सर ये सवाल होता है कि वो अपने दिन की शुरुआत कैसे करें? डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। आज इस लेख में आपको डायबिटीज मरीजों के लिए के कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं 

ओट्स (Oats)
डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स नाश्ते का बहुत अच्छा विकल्प है। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही, अचानक ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आप ब्रेकफास्ट में ओट्स का सेवन चीला, इडली या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा, आप वेजिटेबल ओट्स बनाकर भी खा सकते हैं।

अंडे (Eggs)
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में अंडे खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट कंटेंट कम होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी भी मिलती है। आप सुबह नाश्ते में 1-2 उबले अंडे या अंडे का आमलेट खा सकते हैं।

स्प्राउट्स (Sprouts)
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खाना भी बेहद लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप अंकुरित मूंग, चना और अन्य दालों में कटी हुई सब्जियां, नींबू का रस और नमक मिलाकर खाएं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।  

उपमा (Upma)
डायबिटीज मरीजों के लिए उपमा एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही, अचानक ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण नहीं बनता है। यह बनाने में भी बहुत आसान होता है।

ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में ग्रीक योगर्ट भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा, यह प्रीबायोटिक्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें शुगर कम होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का डर नहीं रहता है। आप इसे ताजे फल या नट्स के साथ मिलाकर नाश्ते में खा सकते हैं।  






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diabetes-patients-eat-these-5-things-in-breakfast-to-control-blood-sugar-in-hindi-1108230/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help