News Info

Go back
क्यों होती है हाथ पैरों में झनझनाहट? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

24 June, 2024, 07:52 AM

क्यों होती है हाथ पैरों में झनझनाहट? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

क्यों होती है हाथ पैरों में झनझनाहट? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Tingling in Hands and Feet: हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या से कई लोग परेशान हैं. इसमें अक्सर पिन और सुई चुभने जैसा महसूस होता है. यह थोड़ी देर से लेकर लंबे समय तक रह सकता है. इसके कारण शरीर में बीमारियों के होने की संभावना बढ़ सकती है. इसका समय रहते इलाज न कराने से यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. ऐसे में इसके लक्षण और कारण जानना बेहद जरूरी है.

हाथ-पैरों में झनझनाहट के कारण
लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे या खड़े रहने से नसों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे झनझनाहट हो सकती है.
एक्सरसाइज के दौरान, ब्लड फ्लो मांसपेशियों में चला जाता है, जिससे हाथों और पैरों में अस्थायी झनझनाहट हो सकती है.
ठंडे मौसम में, ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और झनझनाहट हो सकती है.
कुछ दवाएं और विषाक्त पदार्थ नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे झनझनाहट हो सकती है.
गंभीर बीमारियां
डायबिटीज
हाई ब्लड शुगर का लेवल नसों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे डायबिटिक न्यूरोपैथी होती है, जो हाथों और पैरों में झनझनाहट का कारण बनती है.

विटामिन की कमी
विटामिन B12 और E की कमी से भी नसों को नुकसान हो सकता है.

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम
यह एक दुर्लभ नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है, जो नसों को कमजोर और लकवाग्रस्त कर देता है, जिससे झनझनाहट, सुन्नता और कमजोरी हो सकती है.

मल्टीपल स्क्लेरोसिस
यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में माइलिन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे झनझनाहट, सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है.

स्ट्रोक
मस्तिष्क में ब्लड फ्लो की रुकावट होने से नसों को नुकसान हो सकता है, जिसके कारण झनझनाहट, सुन्नता और कमजोरी महसूस हो सकती है.

बचाव के उपाय
लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे या खड़े रहने से बचें. अपनी स्थिति बदलते रहें.
ठंडे मौसम में गर्म कपड़े पहनें और अपने हाथों और पैरों को ढक कर रखें.
धूम्रपान, सिगरेट और शराब ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है और ब्लज फ्लो को कम करता है. ऐसे में इनका सेवन करने से परहेज करें.
स्वस्थ आहार लें जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों.
रोजाना एक्सरसाइज करें, जिससे ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और नसों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.
ऐसी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है







Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/sign-symptoms-and-causes-of-tingling-in-hands-and-feet-know-how-to-treat-it-in-hindi-7034139/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help