News Info
Go back
18 April, 2024, 08:10 AM
Study: अगले 20 सालों में 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ जाएंगी बुजुर्गों की संख्या, हर चार में से तीन बुजुर्ग रहेंगे बीमार
Increasing Elderly Population: देश में बुजुर्ग व्यक्तियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ अध्ययन में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी के आंकड़े काफी चिंताजनक पाए गए।
Elderly People Population in India: आजकल लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान दोनों ही खराब होते जा रहे हैं, जिससे बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन यह भी सच है एक आम और स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है। उम्र के साथ-साथ बुजुर्गों का शरीर कमजोर पड़ जाता है और इसके साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट जैसी चीजें भी बीमारियां पैदा करने का काम कर रही हैं। इसलिए देखा जा रहा है कि अस्पतालों में जवान व्यक्तियों की तुलना में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा मिलने लगी है। इतना ही नहीं कुछ अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि आगे आने वाले समय में बुजुर्गों की संख्या और ज्यादा बढ़ने वाली है, जिससे अस्पतालों में बीमार बुजुर्ग आगे आने वाले समय में और ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। हमारे देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, तो काफी चिंताजनक भी है और आंकड़ों से भी यह पता चल रहा है कि आने वाले समय में बुजुर्गों की संख्या और ज्यादा बढ़ने वाली है। इस पर कुछ अध्ययन भी किए जा चुके हैं।
अगले 20 सालों में बुजुर्गों की संख्या
हमारे देश में बुजुर्गों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में बुजुर्गों की संख्या और ज्यादा होने वाली है। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (IJMR) में पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 20 सालों में बुजुर्गों की संख्या वर्तमान से 3 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी, जिससे कई बीमारियों का सामना करना मुश्किल हो जाएगा।
2050 तक आबादी में बुजुर्गों की संख्या
पिछले साल एक और अध्ययन हमारे देश की आबादी पर किया गया था और उसमें भी कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे। यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (UNFPA) और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉप्युलेशन साइंस द्वारा मिल कर की गई रिसर्च इंडिया एजिंग 2023 में पाया गया कि 2025 तक भारत की कुल आबादी में लगभग 20 प्रतिशत लोग 60 साल से ज्यादा के होंगे।
बीमारियों पर बढ़ेगा खर्च
अध्ययनों के अनुसार जिस प्रकार देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जाएगी उसी प्रकार उसके साथ-साथ बीमारियों पर खर्च भी बढ़ता जाएगा। अस्पतालों में बीमार बुजुर्गों की संख्या बढ़ेगी और हर चार में से तीन बुजुर्गों किसी न किसी बीमारी से ग्रसित होंगे। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया कि जिन बुजुर्गों को एक से ज्यादा बीमारियां हैं, उनके इलाज व दवाओं का खर्च ज्यादा होगा।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/news/study-on-increasing-elderly-people-in-indian-population-in-hindi-1083333/




