News Info

Go back
क्या होली के रंगों से हो सकता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानें

26 March, 2024, 07:21 AM

क्या होली के रंगों से हो सकता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानें

अक्सर हम सुनते हैं कि होली के रंगों से हमारी सेहत को कई नुकसान हो सकते, तई बार ये भी सुनने को मिलता है कि ये कैंसर का कारण बन सकते हैं. आइए डॉक्टर से जानें कैसे.
होली का त्योहार मानों बस आने वाला है. इसे लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. हालांकि मार्केट में बिकने वाले कुछ रंग हमारी सेहत को मुकसान पहुंचा सकते हैं. डॉ. आर के चौधरी डायरेक्टर और हेड मेडिकल ऑन्कोलॉजी , हेमेटो ऑन्कोलॉजी & बी एम टी , मेट्रो हॉस्पिटल , नॉएडा ने बताया कि होली के समय उपयोग में लाने वाली रंग दो प्रकार के होते हैं, एक ऑर्गेनिक रंग जो हमारे शरीर के लिए सेफ होते हैं और दूसरे रंग जो आमतौर पर मार्केट में मिलते हैं वो केमिकल या सिंथेटिक रंग होते हैं.

यह रंग शरीर के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं यह रंग सेफ नहीं माने जाते हैं और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, आंखों और स्किन में रिएक्शन पैदा करते हैं साथ ही साथ इन रंग में कुछ केमिकल होते हैं जैसे कि लेड और क्रोमियम, जो शरीर में कैंसर होने के खतरे को बढ़ावा देते हैं.

तो इस प्रकार रंग कैंसर के खतरे में कैसे योगदान दे सकते हैं:

1. भारी धातु: सिंथेटिक रंगों में अक्सर भारी धातु जैसे लीड, मर्क्युरी, क्रोमियम, और कैडमियम होते हैं, जो कैंसर को जानलेवा माना जाता है. इन धातुओं के छोटे-छोटे मात्रों में लंबे समय तक एक्सपोजर से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. ये धातु शरीर में जमा हो सकते हैं और कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जो कैंसर के विकास की संभावना को बढ़ा सकता है.

2. हानिकारक कैमिकल्स : कई सिंथेटिक रंग भी खतरनाक रासायनिक पदार्थ जैसे कि सुगंधित अमीन, बेंजीन डेरिवेटिव्स, और अन्य हानिकारक यौगिकों को शामिल करते हैं. ये केमिकल्स पदार्थ त्वचा और म्यूकस मेम्ब्रेन में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे त्वचा में खुजली और कुछ मामलों में कैंसर जैसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

3. होली के उत्सव के दौरान, लोग अक्सर अपनी त्वचा पर ये रंग लगाते हैं और रंग त्वचा के माध्यम से ब्लड सेल्स में चला जाता है. एक बार शरीर में पहुंचने के बाद, इन रंगों में मौजूद केमिकल्स अपने जहरीले प्रभाव को दिखा सकते हैं और संभावना है कि कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

4. हवा में घूमते रंगों के छोटे-छोटे कणों को inhale करने से भी खतरा हो सकता है, खासकर जब ये रंग बड़ी मात्रा में लम्बे समय तक inhale किए जाते हैं. यह होली के खेलों में हो सकता है, जहां रंग हवा में उछाले जाते हैं या वातावरण में फैला दिए जाते हैं. इसलिए आप सभी से निवेदन है की होली खेलने के टाइम पर इन केमिकल रंग या सिंथेटिक रंग का इस्तेमाल ना करें.






Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/holi-2024-can-holi-colors-cause-cancer-risk-know-from-doctor-6804132/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help