News Info

Go back
इस अनाज को उबालकर खाने से कम होता है धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल, शरीर को मिलते हैं कई फायदे

21 March, 2024, 07:26 AM

इस अनाज को उबालकर खाने से कम होता है धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल, शरीर को मिलते हैं कई फायदे

गेहूं के दानों को उबालकर खाना (boiled wheat benefits for high cholesterol) आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। आइए, जानते हैं किन स्थितियों में इसे खाएं।
गेहूं एक ऐसा अनाज है जिसे हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड माना जाता है और जिसे खाने से शरीर को कैलोरी मिलते हैं। पर अगर आप गेहूं के खाने का फॉर्मेट चेंज कर दें तो आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि अगर आप गेहूं को उबालकर खाएं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। जिसमें से एक समस्या है हाई कोलेस्ट्रॉल। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गेहूं उबालकर खाने के फायदे
दरअसल, कोलेस्ट्रॉल तब बढ़ता है जब शरीर में फैट के अनहेल्दी लिपिड्स (boiled wheat benefits for high cholesterol) बढ़ जाते हैं। ऐमे में ये धमनियों में जमा होने लगते हैं और फिर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं। इस स्थिति में जब आप गेहूं को उबालकर खाते हैं तो इसका फाइबर बढ़ जाता है और ये अपने साथ बैड फैट लिपिड्स को ले जाता है। इस प्रकार से ये धमनियों को साफ करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है। 

गेहूं के दाने उबालकर खाने के फायदे
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो तब भी आपको गेहूं के दाने को उबालकर खाना चाहिए। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। इससे पेट साफ होता है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। इसके अलावा गेहूं के दाने उबालकर खाने से फैटी लिवर की समस्या नहीं होती और कई बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही ये आंतों की गति बढ़ाने में भी कारगर है।

तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल में गेहूं उबालकर खाना चाहिए। इसके लिए पहले को गेहूं के दाने को तोड़ लें या फिर इसका दलिया लें और इसे पानी में उबाल लें। उबालते समय इसमें प्याज, मिर्च, हरी धनिया और तमाम मसाले डाल लें। अब इसे पकाएं और इसे खाएं। इस तरह से ये आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार होगा।



Source:

https://www.indiatv.in/health/boiled-wheat-benefits-for-high-cholesterol-in-hindi-2024-03-21-1032619
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help