News Info

Go back
Bone Health: बढ़ती उम्र में भी हड्डियों में रहेगी जान, बस रोज करें इन 5 ड्रिंक्स का सेवन

3 March, 2024, 04:06 AM

Bone Health: बढ़ती उम्र में भी हड्डियों में रहेगी जान, बस रोज करें इन 5 ड्रिंक्स का सेवन

बढ़ती उम्र के साथ ही हमारी हड्डियां (Bone Health) कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करना आवश्यक है। कैल्शियम और विटामिन डी इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है जिनकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आप इन 5 ड्रिंक्स से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में पोषत तत्वों की कमी ना हों। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने से घुटनों में दर्द, हड्डियों का टूटना, ऑस्टियोपोरेसिस जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहे और आपको उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलें।

आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपनी हड्डियों के मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स जिनके सेवन से आप हड्डियों का मजबूत बना सकते हैं।

दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन ए और डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। चाहे वह बादाम मिल्क हो या सोया. मिल्क सभी तरह से मिल्क आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

ग्रीन स्मूदी
ग्रीन स्मूदी जैसे पालक, केल, लेटिस से बनी ड्रिंक आपकी हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाती है। इनमें कैल्शियम, विटामिन सी, के और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

ब्रोकली जूस
ब्रोकली में विटामिन सी, के, कैल्शियन, फ्रॉस्फोरस, फोलेट आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याएं जैसे दांतों का सड़ना, हाई बीपी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कई ऐसे यूनिक कॉम्पोनेंट पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके आलावा इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्या भी नहीं होती।

ऑरेंज जूस
कैल्शियम से भरपूर ऑरेंज जूस हड्डियों को मजबूत रखने में सबसे कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स मसल्स और ऑर्गन को हेल्दी बनाएं रखते हैं।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-healthy-drinks-in-your-routine-to-make-bone-strong-23665667.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help