News Info

Go back
ये एक आदत बच्चों के दांतों को कीड़ा लगने और कैविटी से बचा सकती है, आप जरूर अपना लें

23 February, 2024, 06:01 AM

ये एक आदत बच्चों के दांतों को कीड़ा लगने और कैविटी से बचा सकती है, आप जरूर अपना लें

आजकल बच्चों के दांत सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं। दूध के दांतों में ही कीड़ा लग जाता है और कई बार दांत टूटने लग जाते हैं। ऐसे में आपकी एक आदत बच्चों के दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकती है। आप इस आदत को जरूर अपना लें।
आजकल बच्चों में दांतों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दांतों की अच्छी तरह से देखभाल करना बहुत जरूरी है। आपकी जरा सी लापरवाही से बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं। अगर ध्यान नहीं दिया तो दूध के दांत ही नहीं परमानेंट टीथ भी खराब हो सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो बच्चों के दांत खराब होने की बड़ी वजह है ज्यादा मीठा, चॉकलेट खाना, कैंडी और रात में मीठा दूध पी कर सो जाना है। इन चीजों को खाने से दांतों में कीड़े भी लग जाते और दर्द परेशान करता है। आइये जानते हैं बच्चों के दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें। बच्चों के दांतों को कैविटी से कैसे बचाएं। बच्चों के दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए किन बातों का ख्याल रखें।
बच्चों के दांतों को कीड़ा लगने से कैसे बचाएं? (How To Prevent Cavities In Children) 
बच्चों के दांतों को स्वस्थ रखना है तो बच्चे को हमेशा रात में सोते वक्त ब्रश कराएं।

जो बच्चे ब्रेस्ट फीड करते हैं या रात में बोलत से दूध पीते हैं उनके पानी पिलाकर या फिर उनके दांत और मसूड़े गीले कपड़े से साफ करके ही सुलाएं।

बच्चों को रात के वक्त या सोते वक्त चॉकलेट, चीनी, गुड़ जैसी मीठी चीजें न खिलाएं।

बच्चों को सुबह-शाम दोनों वक्त ब्रश अच्छी तरह से ब्रश कराएं और इसे आदत बना दें।

बच्चों की डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करें और पार्याप्त न्यूट्रिशन दें।

बच्चों को ज्यादा जंक फूड और फास्ट फूड न खिलाएं इससे दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है।

बच्चों को ज्यादा गर्म और ठंडा पदार्थ देने से बचें इससे दांत कमजोर होने लगते हैं।

बच्चे के दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें (What to Do With Child Cavity)
बच्चे के दांत में अगर कीड़ा लग जाए तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें। इससे डॉक्टर बच्चे की उम्र और स्थिति के हिसाब से ट्रीटमेंट देंगे।

कैविटी से बचने के लिए डेंटिस्ट फ्लोराइड ट्रीटमेंट कराने की सलाह देते हैं। इसके अलावा फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं।

अगर बच्चे के दांत में कैविटी है तो उसे मीठा खाने के लिए कम दें और जब भी मीठा खिलाएं तो ब्रश कराना न भूलें।

ब्रश न कराने से दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और दांतों में कीड़े लग जाते हैं। 

दांतों में कैविटी अगर गहरी होने लगे तो डॉक्टर रूट कैनाल कराने की भी सलाह देते हैं।

घरेलू उपाय में आप बच्चे को फिटकरी को घोल से कुल्ला करवाएं। इससे कीड़े लगने का खतरा कम होता है।














Source:

https://www.indiatv.in/health/this-habit-can-prevent-your-child-teeth-for-cavity-and-tooth-decay-problem-2024-02-22-1025623
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help